उन्नाव कांड का हुआ खुलासा: एक तरफा इश्क में पागल आरोपी ने लड़की को पिलाया था कीटनाशक वाला पानी मगर…

उन्नाव की दिल दहला देने वाली वो घटना जिसमें तीन नाबालिग दलित लड़कियां (minor girl) खेत में संदिग्ध अवस्था में मिली थी। उस घटना का शुक्रवार को खुलासा हो गया। खुलासे में यह मामला एक तरफा इश्क का निकला।

उन्नाव की दिल दहला देने वाली वो घटना जिसमें तीन नाबालिग दलित लड़कियां (minor girl) खेत में संदिग्ध अवस्था में मिली थी। उस घटना का शुक्रवार को खुलासा हो गया। खुलासे में यह मामला एक तरफा इश्क का निकला।

मामले का खुलासा असोहा थाने की आईजी लक्ष्मी सिंह ने किया। उन्होंने मीडिया में बताया कि लड़कियों के पड़ोस में रहने वाला युवक विनय कुमार उर्फ लंबू ने इस घटना को एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया।

पानी में कीटनाशक मिलाकर पिलाया

तीनों लड़कियां रोज की तरह खेत गई थी। इस दौरान विनय अपने एक नाबालिग (minor) साथी के साथ वहां जा पहुंचा। साथ में कीटनाशक मिला हुआ पानी और चिप्स का पैकेट भी ले गया था। तीनों नाबालिग लड़कियां खेत में काम कर रहीं थी। इस दौरान आरोपी ने उन्हें पहले चिप्स खिलाया और फिर कीटनाशक मिला हुआ पानी भी पीने के लिए दे दिया। जिससे तीनों लड़कियां बेहोश हो गई और उनके मुंह से झाग निकलने लगा।

एक तरफा इश्क का था मामला

दरअसल, आरोपी विनय तीनों में एक लड़की से प्यार करता था। रोज रोज दोनों की खेत में मुलाकात होती थी। दोनों के खेत अगल बगल थे। रोज दोनों की मुलाकात हो जाती थी।

धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचित होनी शुरु हो गई। इतने में आरोपी को लड़की से एक तरफा इश्क हो गया। आरोपी ने लड़की से कई बार प्यार का इजहार किया था। पर लड़की ने इंकार करती रही। फिर आरोपी ने लड़की का मोबाइल नंबर भी मांगा तो उसने मना कर दिया। बार बार प्यार ठुकराने से नाराज विनय ने इस घटना को अंजाम दे डाला।

तीनों को कीटनाशक नहीं पिलाना चाहता था आरोपी

आरोपी विनय तीनों लड़कियों को कीटनाशक नहीं पिलाना चाहता था। उसने सिर्फ उस लड़की को ही कीटनाशक मिला पानी पीने को दिया था जिसे वो एक तरफा इश्क करता था। बाकी की दोनों लड़कियों ने उस लड़की से छीनकर जबरन वह पानी पी लिया था।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button