विदा होकर बारात संग वापस लौट रही दुल्हन के साथ हुआ……, दूल्हा भी परेशान

हमारे समाज में शादी (Marriage) सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। यह रिश्ता सिर्फ दो लोगों का ही मिलन नहीं होता, बल्कि दो परिवारों का भी जोड़ता है।

हमारे समाज में शादी (Marriage) सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। यह रिश्ता सिर्फ दो लोगों का ही मिलन नहीं होता, बल्कि दो परिवारों का भी जोड़ता है। वैसे तो आपने शादी को लेकर कई खबरें सुनी होंगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

शादी के बाद वापस लौट रही थी बारात

बता दें कि झारखंड के जमशेदपुर से बिहार के वैशाली में बारात आई थी। शादी की सारी रस्मों को निभाने के बाद बारात के वापस लौटते समय दूल्हा-दुल्हन के साथ जो हुआ, उसने सभी के होश उड़ा दिये।

ये भी पढ़े-मुस्लिम बनी युवती ने फिर से हिंदू बनने के लिए लगाई गुहार, सच्चाई जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

दरअसल, मामला वैशाली के व्यस्त हाजीपुर-महुआ मार्ग पर सुंदरनगर के पास का है, जहां बारातियों के साथ बदमाशों (crooks) ने मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने नवविवाहित जोड़े को भी नहीं बख्शा। उनसे सोने के जेवर, नकदी और दूसरे कीमती सामान भी लूट लिए। बताया जा रहा कि बदमाशों ने बारातियों को लेकर जा रही बस पर हमला कर दिया और उसमें सवार लोगों से मारपीट और लूटपाट की।

शादीशुदा जोड़े को भी नहीं बख्शा

पुलिस के मुताबिक, बदमाशों (crooks) ने गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे शादीशुदा जोड़े की कार को रोका और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए उनसे लूटपाट की। लुटेरों ने बारातियों की बस पर पथराव किया। बांस के डंडे से बस के सामने का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद बस में सवार लोगों को मारा-पीटा। उनसे नकदी, कलाई घड़ी समेत दूसरे कीमती सामान लूट लिए थे।

जानकारी के मुताबिक, झारखंड के जमशेदपुर से अखिलेश्वर सिंह के बेटे धीरज कुमार की बारात बुधवार देर शाम सराय थाने के सुंदरगढ़ प्रताड़ गांव में मनोज सिंह के घर आई थी। बारात आने में देरी से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। विवाद बढ़ने पर वरिष्ठ लोगों ने किसी तरह हालात संभाली। फिर मनोज सिंह की बेटी की शादी धूमधाम से हुई।

बारातियों पर हमले की वजह!

हालांकि, अगले दिन जब बारात लौट रही थी, उस दौरान बारातियों पर हमला किया गया। बताया जा रहा कि बुधवार को शादी समारोह के दौरान बारातियों और कुछ स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद बारितियों के साथ हुई इस घटना को इसी का नतीजा बताया जा रहा है।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button