खलीलाबाद के विकास में मील का पत्थर साबित होगी नगर पालिका अध्यक्ष की CM से मुलाकात

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जनपद की समस्याओं एवं अपने नगर पालिका क्षेत्र के विकास पर चर्चा किया।

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री (CM) आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जनपद की समस्याओं एवं अपने नगर पालिका क्षेत्र के विकास पर चर्चा किया।

पालिका अध्यक्ष ने लगभग आधे घंटे से अधिक  समय तक की मुलाकात में विकास से संबंधित कार्यो पर चर्चा की और विकास में आड़े आने वाली समस्याओं से अवगत कराया।

सीमा विस्तार के लोग भी विकास की राह जोह रहे है

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र का सीमा विस्तार हो चुका है परन्तु अभी किसी प्रकार का विकास कार्य नही शुरू हो सका है और वर्तमान सीमा क्षेत्र के साथ ही सीमा विस्तार के लोग भी विकास की राह जोह रहे है।

ये भी पढ़े-उत्तर प्रदेश की सत्ता का ताला 2022 में प्रसपा की चाभी से खुलेगा- शिवपाल सिंह यादव

इस पर मुख्यमंत्री (CM) ने कहा कि खलीलाबाद की भौगोलिक स्थिति से मैं भलि भांति वाकिफ हूं और आश्वासन दिया कि विकास के प्रति समर्पित हमारी सरकार खलीलाबाद के विकास में कही से कोई समस्या नही आने पाएगी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

पात्र व्यक्ति सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे

आगे मुख्यमंत्री (CM)  ने जिले के प्रमुख समस्याओं, जिले के संगठन, अधिकारियों और नेताओं की कार्यप्रणाली के बारे में भी गहनता से जानकारी लिया और सरकार के योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर देने को कहा जिससे अंत्योदय का हमारा लक्ष्य पूरा हो सके कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे इस पर पालिका अध्यक्ष जो जोर देने को कहा।

सभी सड़कों, नालियों के नवनिर्माण हेतू मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा

इस दौरान जो प्रमुख मांगे मुख्यमंत्री (CM)  के समक्ष रखी उनमे, खलीलाबाद शहर में जनआस्था के केंद्र समय माता मंदिर पोखरे के सुन्दरीकरण, शहर में बहुउद्देश्यीय हाल का निर्माण, जिला मुख्यालय पर परिवहन निगम द्वारा बस स्टैंड का निर्माण, नगर पालिका के जर्जर भवन के नवनिर्माण हेतु, शहर की प्रमुख सड़के जो जर्जर है तथा सीमा विस्तार अंर्तगत जो क्षेत्र जुड़ा है उसमें सभी सड़कों, नालियों के नवनिर्माण हेतू मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा।

रिपोर्ट- रवि प्रजापति 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button