शारदीय नवरात्रि 2020 : 17 से नवरात्रि प्रारंभ, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

17 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रही है। हिन्दू धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व होता है। नवरात्र मां नवदुर्गा की उपासना का पर्व है।

17 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रही है। हिन्दू धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व होता है। नवरात्र मां नवदुर्गा की उपासना का पर्व है।

जानें किस दिन कौन सी देवी की होगी पूजा

17 अक्टूबर- मां शैलपुत्री पूजा घटस्थापना

18 अक्टूबर- मां ब्रह्मचारिणी पूजा

19 अक्टूबर- मां चंद्रघंटा पूजा

20 अक्टूबर- मां कुष्मांडा पूजा

21 अक्टूबर- मां स्कंदमाता पूजा

22 अक्टूबर- षष्ठी मां कात्यायनी पूजा

23 अक्टूबर- मां कालरात्रि पूजा

24 अक्टूबर- मां महागौरी दुर्गा पूजा

25 अक्टूबर- मां सिद्धिदात्री पूजारी

हिन्‍दू धर्म में नवरात्रि

नवरात्रि का विशेष महत्‍व है। साल में दो बार नवरात्र‍ि पड़ती हैं, जिन्‍हें चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र के नाम से जाना जाता है। जहां चैत्र नवरात्र से हिन्‍दू वर्ष की शुरुआत होती है वहीं, शारदीय नवरात्र अधर्म पर धर्म और असत्‍य पर सत्‍य की विजय का प्रतीक है। यह त्‍योहार इस बात का द्योतक है कि मां की ममता जहां सृजन करती है। वहीं, मां का विकराल रूप दुष्‍टों का संहार भी कर सकता है। नवरात्रि और दुर्गा पूजा मनाए जाने के अलग-अलग कारण हैं। मान्‍यता है कि देवी दुर्गा ने महिशासुर नाम के राक्षस का वध किया था। बुराई पर अच्‍छाई के प्रतीक के रूप में नवरात्र में नवदुर्गा की पूजा की जाती है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि साल के इन्‍हीं नौ दिनों में देवी मां अपने मायके आती हैं। ऐसे में इन नौ दिनों को दुर्गा उत्‍सव के रूप में मनाया जाता है।

 

कलश स्‍थापना की तिथि और शुभ मुहूर्त

कलश स्‍थापना की तिथि: 17 अक्टूबर 2020

कलश स्‍थापना का शुभ मुहूर्त: 17 अक्टूबर 2020 को सुबह 06 बजकर 23 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक।

यह भी पढ़े: मथुरा जिला अदालत में आज श्रीकृष्ण विराजमान की याचिका पर होगी सुनवाई

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button