भूलकर भी दही में न डाले नमक, भगवान कृष्ण भी करते थे परहेज

दही एक ऐसी चीज जो 12 महीनों खायी जाती है। दही खाने से पाचन क्रिया बढ़ती और त्वचा की चमक बनी रहती है।

दही एक ऐसी चीज जो 12 महीनों खायी जाती है। दही खाने से पाचन क्रिया बढ़ती और त्वचा की चमक बनी रहती है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं। इन्हीं वजह से दही ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन यह भी मायने रखता है कि आप दही का सेवन किस तरह कर रहे हैं। कहने का मतलब है कि आप दही में क्या मिलाकर खाते हैं? अगर आप दही में नमक डालकर खाते हैं तो जरूर पढ़ें।

ये भी पढ़े-बुलंदशहर : हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई, देखने के लिए उमड़ी भीड़

खाना खाने के बाद लगभग सभी को छाछ या दही का सेवन करना पसंद है। दही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्सियम, विटामिन्स, मिनरल्स इत्यादि पाए जाते हैं। इसीलिए पेट को साफ रखना हो या खाने को पचाने के लिए या ग्लोइंग स्किन पाने के लिए या फिर हड्डियों की मजबूती के लिए दही को अपनी डायट में शामिल करना चाहिए। हालांकि हम किसी चीज का सेवन किस तरह से करते हैं उसका भी हमारे हेल्थ पर पॉजिटिव या नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है।

अब आप दही को ही ले लीजिए दही को कुछ लोग सादा खाते हैं तो वही कुछ इसमें चीनी या नमक मिलाकर खाना पसंद करते हैं। अगर इसमें चीनी मिलाकर खाते हैं तो ठीक है, लेकिन यदि दही में नमक डालकर खाते हैं तो अभी से सावधान हो जाइए नहीं तो बाद में लेने के देने पड़ सकते है।

हम जब किसी चीज को खाते हैं तो हम सभी की इच्छा यही होती है कि इसके पोषक तत्व हमारे शरीर में सही मात्रा में पहुंचे। जब आप दही में नमक मिलाकर इसका सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स आपके बॉडी में पहुंच पाता है क्योंकि दही में कई बैक्टीरिया मौजूद होते हैं।जी हां, अगर आप माइक्रोस्कोप की सहायता से दही को देखेंगे तो इसमें हजारों की तादात में बैक्टीरिया रेंगते हुए नजर आएंगे।

घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि ये बैक्टीरिया हमारे शरीर के लिए लाभप्रद है क्योंकि ये बॉडी में प्रवेश करके एंजाइम प्रोसेस को काबू में रखते हैं जिससे भोजन जल्दी पच जाता है और पेट से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं, लेकिन जैसे ही आप दही में नमक मिला देंगे तो सारे जीवित बैक्टीरिया मर जाएंगे। इससे दही के सारे गुण नष्ट हो जाते हैं और इसके सेवन का कोई फायदा नहीं रहता है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए दही में ऐसी चीजें मिलानी चाहिए जिससे जीवाणुओं की संख्या में वृद्धि हो। इसमें चीनी या गुड़ डालने से इन जीवाणुओं की संख्या में इजाफा होता है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की भी वृद्धि होती है। आप चाहें तो इसमें मिश्री का उपयोग कर सकते हैं।

पुराने जमाने में भी लोग इसी तरह से दही का सेचन करते थे। यहां तक कि भगवान श्रीकृष्ण् को भी मिश्री मिलाकर दही का सेवन करना पसंद था।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button