घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मणिपुर की इन खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं

भारत के नॉर्थ ईस्ट में स्थित राज्य मणिपुर को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। बेहद शांत और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य, अनोखा वाइल्डलाइफ, तैरते द्वीप और बड़े दिलवाले यहां के स्थानीय लोग.

भारत के नॉर्थ ईस्ट में स्थित राज्य मणिपुर (Manipur) को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। बेहद शांत और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य, अनोखा वाइल्डलाइफ, तैरते द्वीप और बड़े दिलवाले यहां के स्थानीय लोग…. इन सब खूबियों वाले मणिपुर से आपको प्यार न हो जाए ऐसा हो ही नहीं सकता। आप यहां आकर आप रस्मांचा, जोरेबंगला मंदिर, पंच रत्ना मंदिर, दल मडोल, सुसुनिया पहाहार, श्यामराई मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर के साथ केबुल लामजाओ नेशनल पार्क घूम सकते हैं।

इंफाल शहर
मणिपुर के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से मणिपुर (Manipur) की राजधानी इंफाल सबसे ज्यादा खास है।इंफाल बहुत ही आकर्षक पर्यटन स्थल है जो अपनी हरी-भरी वादियों और सुंदर प्राकृतिक वातावरण के साथ झीलों की ख़ूबसूरती में चार चांद लगा देता हैं।

चंदेल शहर
मणिपुर (Manipur) के प्रमुख पर्यटन स्थालो में चंदेल शहर भी शामिल है जो भारत और म्यांमार की सीमा के बीचो-बीच स्थित है।यह पर्यटन स्थल इम्फाल से लगभग 64 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

ये भी पढ़ें- भदोही : यूथ कांग्रेस द्वारा किया नौकरी संवाद कार्यक्रम

थौबल शहर
मणिपुर (Manipur) के दार्शनिक स्थलों में शामिल थौबल एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां जाकर आपको अपनी यात्रा का असली मजा आ सकता है, क्योंकि यहां पर्यटक ट्रेकिंग करने का आनंद ले सकते हैं।थौबल अपने कई मंदिर और झरने के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं।यहां आकर आप थौबल नदी, इम्फाल नदी, आईकॉप लेक, वाथौ लेक, पीपुल्स म्यूजियम, लुईस लेक, थौबल बाजार, खोंगजोम युद्ध स्मारक आदि पर्यटन स्थलों की सैर करके भी अपनी यात्रा को आनंदमय बना सकते हैं।

लोकटक झील
मणिपुर (Manipur) की यह झील बेहद ही खास पर्यटन स्थल है, क्योंकि यह विश्व की एकमात्र ऐसी झील है, जिसमें तैरते हुए टापू पाए जाते हैं।इसके अलावा यह झील तैरती फुमदी के लिए भी प्रसिद्ध है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button