लखनऊ: …तो अधिकारियों और कर्मचारियों को नहीं मिलेगा दिसंबर माह की सैलरी!!

नगर निगम में एप से हाजिरी नहीं भरने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दिसंबर का वेतन नहीं जारी किया जाएगा।

लखनऊ। नगर निगम (municipal Corporation) में एप से हाजिरी नहीं भरने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दिसंबर का वेतन (salary) नहीं जारी किया जाएगा। साथ ही जिन कर्मचारी-अधिकारियों ने एप डालउनलोड नहीं किया है उनको दिसंबर का वेतन रोकने की चेतावनी भी दी गई। 

यह चेतावनी मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी ने दी है

नगर निगम (municipal Corporation) में एप से हाजिरी नहीं भरने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दिसंबर का वेतन (salary) नहीं जारी किया जाएगा। यह चेतावनी मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी ने दी है।

साथ ही कहा कि उपस्थिति 311 एप के जरिए दर्ज करनी होगी। इसके चलते शनिवार को कई अफसरों सहित आला अधिकारियों का निजी स्टाफ परेशान दिखा।

ये भी पढ़े-2021 में भी हिटलिस्ट में शामिल वाराणसी के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी होगी बड़ी चुनौती

सभी कर्मचारियों को 311 एप से हाजिरी लगानी होगी

मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी महामिलिंद लाल ने बताया कि सफाई कर्मचारियों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को छोड़ सभी कर्मचारियों को 311 एप से हाजिरी लगानी होगी।इसे लेकर बता दिया गया है कि एप से हाजिरी के आधार पर वेतन (salary)  जारी होगा। जिन कर्मचारी-अधिकारियों ने एप डालउनलोड नहीं किया है उनको दिसंबर का वेतन रोकने की चेतावनी भी दी गई है।

इसके बाद शनिवार को दिनभर नगर निगम में माहौल गर्म रहा। आला अफसरों के निजी स्टाफ का कहना है कि अक्सर देर शाम तक काम करना पड़ता है। कई बार तो रात में भी काम करना पड़ता है। ऐसे में एप की बंदिश न लगाई जाए। कई अफसरों ने लेखा विभाग को बताया कि वह एप से हाजिरी दर्ज करने लगे हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button