शनिवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, एक बार जरुर देखें अपना राशिफल

मेष: दिन राहत भरा होगा। दिन आमोद प्रमोद में बितेगा। मनपसंद भोजन मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान- सम्मान बढ़ेगा। विपरीत लिंगीय लोगों के प्रति आकर्षण रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृषभ:पैसे से जुड़े कार्यों और लेन-देन में सफलता के योग हैं। कोई बहुत अच्छी खबर आपका इंतजार कर रही है। खान-पान में सचेत रहे। शाम को स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बढ़ सकती है।

मिथुन: जरूरी है कि आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। सचेत रहे। थोड़ी से लापरवाही से कार्य में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। तनाव रह सकता है इसलिए वाणी पर संयम रखें। परिवार के किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है।

कर्क: दिन सुखद रहने वाला है। सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा कुछ सतर्क रहें। कार्यालय में विवाद की आशंका है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

सिंह: इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। कार्यालाय में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है।

कन्या: दिन व्यस्तता वाला रह सकता है। काम का बोझ अधिक करेगा। लेनदेन करते समय आज सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का सामना करना पड़ सकता है। अप्रिय सूचना मिल सकती है।

तुला: दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। धन लाभ होने की संभावना है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक:दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैसे विवादों से दूर रहने का प्रयास करें और किसी और के मुद्दे में खुद को नहीं उलझाएं। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा।

धनु: नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष में है। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आर्थिक समस्या दूर होगी।

मकर: काम और रिश्तों को लेकर संतुलन बनाने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए व्यस्तता अत्यधिक रहेगी। घर में तनाव की आशंका रह सकती है। शादी के लिए इच्छुक हैं तो इस संबंध में आज कोई शुभ समाचार मिलेगा।

कुंभ: आत्मविश्वास और उत्साह बना रहेगा। अपने दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी बौद्धिक प्रतिभा दिखेगी। पिता की ओर से लाभ होगा।

मीन:आपके लिए शनिवार का ये दिन सामान्य रहने वाला है। आसानी से कार्य पूरे होंगे। काम का कुछ बोझ रह सकता है। विरोधी आप पर हावी नहीं हो सकेंगे और शांत रहेंगे। कारोबारी या काम के संबंध में यात्रा करनी पड़ सकती है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button