प्रधानमंत्री मोदी ने मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर जताया दुख, कहा…

प्रधानमंत्री मोदी ने मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करके दुःख जताया है। अपने ट्वीट में लिखा है कि "ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन से अत्यंत दुख हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करके दुःख जताया है। अपने ट्वीट में लिखा है कि “ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन से अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

आपको बता दें कि  आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ कल्बे सादिक का मंगलवार की रात लगभग 10: 00 बजे निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे सिब्तैन नूरी ने दी थी।

बीते दिनो सादिक को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी

वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। मंगलवार की रात को उन्होंने एरा मेडिकल कॉलेज में अपनी आखिरी सांस ली। बीते दिनो सादिक को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और निमोनिया के चलते हुए थे वो अस्पताल में भर्ती हुए थे।

ये भी पढ़ें –बला की खूबसूरत है ये सांसद, लवस्टोरी जानकर आप कहेंगे…वाह !!

उनके बेटे कल्बे सिब्तैन नूरी ने उनके निधन होने की पुष्टि करते हुए बताया कि 17 नवंबर को उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी. जिसके बाद उन्हें लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था।

यूनिटी कालेज और एरा मेडिकल कालेज के संरक्षक भी थे

तभी से दिनों ब दिन उनकी तबीयत खराब होती जा रही थी।  आपको बता दें कि मौलाना सादिक लंबे समय से आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे थे। मौलाना सादिक को देश-विदेश में शिक्षा और खासकर लड़कियों व निर्धन बच्चों की शिक्षा के लिए हमेशा सक्रिय रहे। यूनिटी कालेज और एरा मेडिकल कालेज के संरक्षक भी थे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button