मथुरा : प्रियंका गांधी किसान महापंचायत को 23 फरवरी को करेंगी संबोधित

मथुरा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी कल 23 फरवरी को मथुरा के पाली खेड़ा में किसान महापंचायत को संबोधित करेगी।

मथुरा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी कल 23 फरवरी को मथुरा के पाली खेड़ा में किसान महापंचायत को संबोधित करेगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं प्रियंका गांधी मध्यान्ह 12 बजे किसान महापंचायत में पहुंचेंगी किसान महा पंचायत के बाद प्रियंका गांधी वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के दर्शन भी करेंगी।

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: ऐसे घरों में हमेशा रहती हैं खुशियां और आता है वैभव, जिन परिवारों में…

कांग्रेस के नेता एवं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य महेश पाठक ने संयुक्त रूप से मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी जी के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है उनका कहना है कि पाली खेड़ा में प्रियंका गांधी किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी इस महापंचायत में तीनो कृषि बिल वापस लेने की मांग की जाएगी एवं देश में बढ़ती महंगाई एवं ज्वलंत मुद्दों पर भी कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी अपने विचार रखेंगी। प्रियंका के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं पुलिस ने स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

रिपोर्ट- योगेश

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button