प्रियंका गांधी ने अमेठी वासियों से किया वर्चुअल संवाद……

2019 में ढहाए गांधी-नेहरू परिवार के गढ़ में फिर से पैर जमाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कमर कस ली है।

2019 में ढहाए गांधी-नेहरू परिवार के गढ़ में फिर से पैर जमाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कमर कस ली है। बुधवार को इसी के मद्देनजर प्रियंका गांधी ने अमेठी के लोगों से वर्चुअल संवाद स्थापित किया। बता दें कि राहुल गांधी की हार के बाद प्रियंका का अमेठी के लोगों से ये पहला संवाद था।जहाँ पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को भी मौजूद रहना था लेकिन कतिपय कारणों से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नही अजय सिंह लल्लू नहीं पहुंच सके।

ये भी पढ़े-चिंटू की पिया मिलन चौराहा का फर्स्ट लुक रिलीज

जिले के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के जामो ब्लाक अंतगर्त चिटहुला गांव मे बुधवार दोपहर लगभग ,2 बजे प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओ से वर्चुअल संवाद स्थापित किया।औऋ वही कार्यकर्ताओ ने पहली बार प्रियंका को अमेठी में अपने दर्द से रूबरू कराया। इस पर प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि ‘जो ये लोग कर रहे है वो राजनीति कर रहे हैं, इनके मन में ये नही है कि जनता की कैसे भलाई होगी। इनके मन में ये है की यहां पे जो राजनीति है उसे हमें किसी ना किसी तरह कंट्रोल करना है।एक कार्यकर्ता ने कहा दीदी, जो अपने समय में ट्रेनों का आवागमन, पूरे दिन भर चौबीसों घंटों में इंजन की आवाजें आती थीं उनको उस इंजन की आवाज सुने लगभग-लगभग साल भर हो गया है। इस पर प्रियंका ने कहा कि, ये सुलझा सकते हैं समस्या को। लेकिन उसके लिए सरकार को मन बनाना पड़ेगा की इसको सुलझाने का। जहां हमने प्रयास किया वहां हमने सुलझा दिया।

वही कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में संगठन सृजन कार्यक्रम कर रही है न्याय पंचायत स्तर पर। आज अमेठी में शुरूआत हुई, प्रियंका गांधी ने वर्चुअल माध्यम से अमेठी के लोगों को संबोधित किया है। राहुल गांधी-प्रियंका गांधी कहती रही हैं कि अमेठी उनका परिवार है। उन्होंने आज अमेठी के लोगों से बात की है। अमेठी में जल्द से जल्द वो अभियान शुरू करेंगी। जिस तरह अमेठी के लोगों से वो और राहुल गांधी जुड़े रहे हैं संगठन के माध्यम से आज उन्होंने इस बात का आह्वान किया है कि आज जो भी चाहे हिंदुस्तान हो चाहे उत्तर प्रदेश हो स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, उद्योग धंधे हों जितने भी काम हों कांग्रेस पार्टी ने किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार, व बसपा-सपा की सरकार ने बंद करने का काम किया है।

REPORT-HANSRAJ SINGH

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button