रुझानों में इस नंबर पर पहुंचीं पुष्पम प्रिया, मुख्यमंत्री पद का किया था दावा

बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती चल रही है। पटना की बांकीपुर और मधुबनी की बिस्फी सीट अपना भाग्य आजमाने उतरी द प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी पीछे चल रही हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती चल रही है। पटना की बांकीपुर और मधुबनी की बिस्फी सीट अपना भाग्य आजमाने उतरी द प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी पीछे चल रही हैं। पुष्पम प्रिया ने खुद को मुख्यमंत्री का दावेदार बताया था।

पुष्पम प्रिया बिहार की दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रही हैं। पटना की बांकीपुर और मधुबनी की बिस्फी सीट से उतरी पुष्पम प्रिया ने स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर खुद को अगला मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित कर रखा था। देखना ये होगा कि दोनों सीटों में से पुष्पम प्रिया चौधरी के साथ सफलता लगती है या सफलता।

यह भी पढ़े:  #UP by-election results: ‘भाजपा’ इन विधानसभा सीटों पर चल रही आगे

बता दें बांकीपुर विधानसभा सीट पर द प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया के सामने कांग्रेस से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा, बीजेपी से तीन बार के विधायक नितिन नवीन चुनाव लड़ रहे है। नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर सिन्हा भी यहां से कई बाहर विधायक रह चुके हैं।

पुष्पम प्रिया भी जेडीयू के पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी की पुत्री है। पुष्पम प्रिया ने बांकीपुर सीट पर नीतीश कुमार से लेकर तेजस्वी यादव सहित तमाम मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ने के आग्रह करते हुए चुनौती थी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button