अगर आप भी है पेट की बढ़ती चर्बी से परेशान तो जरूर पियें चने का पानी

चने (gram) की सब्ज़ी से तो ज़ायका मिलता ही है, पर क्या आपको पता है चने का पानी आपके पेट की बढ़ती चर्बी को कम कर सकता है।

चने (gram) के कई तरह के इस्तेमाल होते हैं, कभी चने की चटपटी सब्ज़ी बनाई जाती है तो कभी मुँह में पानी लाने वाली चाट बनाकर चने को खाते हैं। यह तो हर कोई जानता ही है कि चने कितने पौष्टिक होते हैं, उनमे ढेरों न्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं। कई घरों में तो लोग सुबह के नाश्ते में अंकुरित चने खाते हैं। इस बात को भी नाकारा नहीं जा सकता की अंकुरित चने और भी ज्यादा पौष्टिक होते हैं। लेकिन यह बात बहुत ही कम लोगो को पता है कि जिस पानी में चनो को भिगोया जाता है वो पानी भी कई पोषक तत्वों से भर जाता है।

यह भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर इंदर चहल के नए गाने Kismat Teri में शिवांगी जोशी निभा रहीं पजेसिव गर्लफ्रेंड का किरदार, देखें वीडियो

आपको ये जानकार हैरानी होगी लेकिन भीगे हुए चनों का पानी आपकी चर्बी को कम कर सकता है। चनों में तो कई न्यूट्रीएंट्स होते ही है लेकिन जिस पानी में वो भिगोया जाता है उसमे भी फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन के अलावा हेल्दी फैट्स और आयरन आदि भरपूर मात्रा में घुल जाते हैं, इसीलिए उस पानी को फेकना नहीं चाहिए।

आपको बता दें, एक रिसर्च के अनुसार काफी लोगों को वज़न कम करने में दिक्कत होती है, खासकर तब जब वो अपने खाने में हाई कैलोरी वाले खाने को शामिल करते हैं। ऐसे में चना और चने का पानी दोनों ही वज़न कम करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। चने को अपनी डाइट में शामिल करने पर मोटा होने का खतरा लगभग 50% तक कम हो जाता है।

रोज़ रात को एक कटोरी चने साफ़ पानी में भिगो दिया करें। सुबह भिगोये हुए चने को कुकर में डालकर 3-4 सीटी लगा ले। उसके बाद चने को छानकर अलग कर लें। अपने स्वादानुसार काला नमक या जीरा पाउडर मिलकर इसे रोज़ पिएं।

चने के पानी से होने वाले अन्य फायदे

चने (gram) का पानी न सिर्फ पेट को कम करते हैं, बल्कि इसके पानी और उबले हुए चने, दोनों से ही सेहत से जुड़े हुए और भी बहुत से फायदे हैं। की चर्बी

  1.  त्वचा में निखार आता है। खाली पेट चने (gram) का पानी पीने से त्वचा में निखार आता है।
  2. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद साबित हुआ है चने (gram) का पानी। सुबह खली पेट चने का पानी पीने से इम्युनिटी को भी मज़बूत किया जा सकता है।
  3. मधुमेह पर कर सकते हैं नियंत्रण। भीगे हुए चने (gram) ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं।
  4. पेट की दूसरी समस्याओं से भी मिलता है जल्द ही आराम। चने (gram) का पानी पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याओं से भी आराम दिलाता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button