सहारनपुर : त्योहारों एवं शोभायात्राओं के दौरान नागरिक सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों का सहयोग लिया जायेगा : पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक नगर विनित भटनागर ने शहर के सभी थाना प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिए है कि आगमाी दिनों में त्यौहारों एवं शोभायात्राओं के दौरान नगर में शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा में सहयोग करने के लिए नगरिक सुरक्षा के पदाधिकारियों का सहयोग लिया जाए।

पुलिस अधीक्षक नगर विनित भटनागर ने शहर के सभी थाना प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिए है कि आगमाी दिनों में त्यौहारों एवं शोभायात्राओं के दौरान नगर में शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा में सहयोग करने के लिए नगरिक सुरक्षा के पदाधिकारियों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने नागरिक सुरक्षा संगठन के के पदाधिकारियों को आह् वान किया है कि वे निःस्वार्थ भाव से पुलिस/प्रशासन को आगामी सन्त रविदास जयन्ती के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्राओं के दौरान नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे

विनीत भटनागर आज यहां कलेक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा संगठन कार्याल्य में चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को सम्बोधिंत कर रहे थे। उन्होंने समस्त थाना एंव चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि आप अपने स्तर से नागरिक सुरक्षा कोर के पदाधिकारियों को पूर्ण सम्मान दे और शान्ति व्यवस्था आदि में उनका पूर्ण सहयोग ले। क्षेत्राधिकारी (प्रथम) सी.पी.शर्मा ने कहा कि विभिन्न धार्मिक पर्वोए शोभा यात्राओं आदि के दौरान नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहकर शान्ति व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान करते है।

क्षेत्राधिकारी.सदर दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि इस जनपद से पूर्व वह जनपद लखनऊ में तैनात थे। उनके द्वारा अपना जनपद लखनऊ का नागरिक सुरक्षा का अनुभव व्यक्त किया गया। उन्होने कहा कि नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी कानून व्यवस्था स्थापित किये जाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते है। अनेक ऐसी घटनाओं के बारे में बताया जिनसे शान्ति व्यवस्था बिगड़ सकती थी, परन्तु ऐसे अवसरों पर नागरिक सुरक्षा पदाधिकारियों की सूझ.बूझ एवं कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुये स्थिति को संभाल लिया गया। नागरिक सुरक्षा संगठन के पदाधिकारी पुलिसि और प्रशासन के आंख-कान के रूप में महत्वपूर्ण कार्य कर अपना सहयोग प्रदान करते है।

ये भी पढ़े-ट्रैक्टर ने मारी बाइक सवार युवक को टक्कर, मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम

उप नियन्त्रक, नागरिक सुरक्षा शिवराज सिंह द्वारा नागरिक सुरक्षा के संगठनात्मक ढांचे के रूप में विस्तुत से जानकारी दी गई और संगठन के पदाधिकारियों की ओर से आषवासन दिया गया कि नागरिक सुरक्षा के समस्त पदाधिकारी विगत वर्षो की भांति कानून एवं शान्ति व्यवस्था में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगें।

चीफ वार्डन, नागरिक सुरक्षा राजेश कुमार जैन ने कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी नागरिक सुरक्षा संगठन के पदाधिकारी प्रत्येक धार्मिक पर्वो एवं शोभायात्राओं के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में आगामी पर्वो में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगें। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी निःस्वार्थ भाव से पुलिस और प्रशासन को शान्ति व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान करते है। नागरिक सुरक्षा पदाधिकारियों को ड्यूटी के बदले कोई मानदेय अथवा पारिश्रमिक प्राप्त नहीं होता है। पदाधिकारियों का कार्य मात्र समाज सेवा एवं सम्मान की भावना से सहयोग प्रदान करना है।

डिप्टी चीफ वार्डन, नागरिक सुरक्षा मौ.आलम द्वारा नागरिक सुरक्षा के बारे में बताया गया। उन्होने कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर के पदाधिकारी अपने क्षेत्र के सम्मानित सदस्य होते है। सभी पदाधिकारी समाज सेवा के जज्बे के साथ नागरिक सुरक्षा संगठन से जुडे हुये है और शान्ति व्यवस्था आदि में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करते है।

बैठक में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, थाना मण्डी, थाना कुतुबशेर, थाना सदर, थाना जनकपुरी, थाना देहात कोतवाली सहित नगर की विभिनन चैकियों के प्रभारी के साथ-साथ अनिल शर्मा, नदीम अख्तर, डा. हंसराज सैनी, डा.राजवीर सिंह वर्मा, दीपक गुप्ता, नवीन सैनी, जयदीप जैन, नीना शर्मा, दीपक कुमार सिंह, डा.जगजीवन सिंह, राठौर, मनोज चौधरी, शहिद परवेज, जी.सी.पाण्डेय,ऋषभ अग्रवाल, अरूण सूरी, अमित जैन, मौ0आरिफ, सुशील काम्बोज आदि अन्य वार्डन उपस्थित रहे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button