जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली BJP सरकार भ्रष्टाचार में सराबोर है : सपा प्रमुख

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान स्थल पर दो दर्जन से ज्यादा मौतें विचलित करने वाली हैं।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि गाजियाबाद (Ghaziabad) के मुरादनगर में श्मशान स्थल पर दो दर्जन से ज्यादा मौतें विचलित करने वाली हैं। अक्टूबर में बनाई गई छत जनवरी में ढह गई। भाजपा राज में भ्रष्टाचार की यह निंदनीय घटना है, जिससे सरकार अपने दाग नहीं बचा सकती है।

सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav) ने कहा कि अब यह बात तो साफ हो गई है कि 16 लाख की दलाली खाकर सत्ता दल के बड़े लोगों ने 25 जिंदगियां निगलने वाली मौत की छत का टेण्डर किया था। इसके उद्घाटन के शिलालेख पर मुख्यमंत्री जी और नगर विकास मंत्री जी का नाम अंकित हैं। भाजपा सरकार के इस जानलेवा अपराध को जनता माफ नहीं करेगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार मुरादनगर, गाजियाबाद के साथ पूरे राज्य में भ्रष्टाचार में सराबोर है।

ये भी पढ़े-भदोही में ठेकेदार की लापरवाही सें बड़े हादसे का संकेत

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गाजियाबाद के मुरादनगर की दर्दनाक घटना की जांच के लिए समाजवादी पार्टी की 10 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है, जो 7 जनवरी 2021 को मुरादनगर जाकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना देगी तथा दुर्घटना की जांच करेगी। समाजवादी जांच कमेटी शहिद मंजूर पूर्व मंत्री मेरठ, रफीक अंसारी, विधायक मेरठ, राकेश यादव एमएलसी, नोएडा, आशुमलिक एमएलसी, गाजियाबाद, राशिद मलिक जिलाध्यक्ष गाजियाबाद, विनोद सविता सदस्य राष्ट्रीय कमेटी अलीगढ़, रमेश प्रजापति राष्ट्रीय सचिव गाजियाबाद, चौधरी राजपाल सिंह जिलाध्यक्ष मेरठ, अतुल प्रधान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा मेरठ तथा वीर सिंह जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button