लखनऊ : सबसे मजबूत है प्रभु का आश्रय: संत प्रमोद दास

राजधानी के इन्दिरानगर शिवाजी पुरम स्थित भागवत आश्रम में चल रहे गीता ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को संत प्रमोद दास जी महाराज ने कहा कि सबसे मजबूत है प्रभु आश्रय। आश्रय जितना मजबूत होगा।

लखनऊ। राजधानी के इन्दिरानगर शिवाजी पुरम स्थित भागवत आश्रम में चल रहे गीता ज्ञान यज्ञ (Gita Gyan Yagna)के तीसरे दिन शुक्रवार को संत प्रमोद दास जी महाराज ने कहा कि सबसे मजबूत है प्रभु आश्रय (shelter)। आश्रय जितना मजबूत होगा। 

आश्रय का ही नाम भरोसा है

आश्रित वस्तु उतनी ही मजबूत होगी। संसार में कोई भी जीव बिना आश्रय (shelter) के रह ही नहीं सकता। आश्रय का ही नाम भरोसा है। संसार में लोग स्वाभाविक रूप से धन, जन, बल, पद परिवार आदि का आश्रय लेते ही है।

ये भी पढ़े-लखनऊ : 24 घंटे में कोरोना के इतने हजार नए मामले आए सामने

लेकिन ये सब एक सीमा तक ही मददगार साबित होते हैं। देह से अर्जित आश्रय (shelter) देह रहने तक भी ठीक से मदद नहीं कर पाते। गीता जी कहती है ये सारी चीजें जीवन में हो, खूब हों, बस इनका भरोसा न रखना। भरोसा प्रभु का रखना जो देह के साथ भी और देह के बाद भी साथ देता है। इस लिए इस संसार में सबसे मजबूत भरोसा प्रभु का ही है।

कथा से पूर्व दीप प्रज्वलित पूर्व ए डी एम् कमलेश द्विवेदी ने तथा व्यास पूजन आरती में सुनीता पाण्डे, प्रियंका पाण्डे, विशाल पाण्डे आदि ने किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष , मिथलेश दीक्षित ने बताया यह सतसंग करोना नियमों के साथ 8 दिसम्बर तक प्रतिदिन सायं 4:30 बजे से 6 बजे तक होगा।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button