आजमगढ़ सपा कार्यालय पर मनाई गई सरोजिनी नायडू की 142 वीं जयंती

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनीता सिंह व संचालन हरिप्रसाद' दूबे ने किया।पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत मीरा यादव ने कहा कि सरोजनी नायडू स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी। महात्मा गाॅधी के साथ आन्दोलनों में भाग लिया।

आजमगढ़:- समाजवादी पार्टी जनपद के दसों विधानसभा क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजनी नायडू (Sarojini Naidu) की जयन्ती पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।

तथा गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा की गयी।सपा जिला कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने वालों में नि जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, महासचिव हरिप्रसाद दूबे, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत मीरा यादव, पूर्व अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुनीता सिंह, सिन्ध्या सिंह, सना परवीन, किरन श्रीवास्तव, सुनीता उपाध्याय, वीेरेन्द्र यादव, महेन्द्र यादव, नीरज पाण्डेय, सावित्री पाण्डेय, बसन्ती मौर्या, चम्पा मौर्या, रूबीना खातून आदि ने अर्पित किया।

ये भी पढ़ें-महोबा- सपा ने किया सरकार का विरोध

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनीता सिंह व संचालन हरिप्रसाद’ दूबे ने किया।पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत मीरा यादव ने कहा कि सरोजनी नायडू स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी। महात्मा गाॅधी के साथ आन्दोलनों में भाग लिया।

आन्दोलनों में 21 माह जेल में रही। भारत कोकिला के नाम से प्रसिद्ध थी। सुनीता सिंह ने कहा कि आज देश में आपातकाल है। महिलाओं को नायडू के विचारों व आदर्शाें पर चलकर किसान व नौजवान व महिला विरोधी भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकना है। भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

रिपोर्ट- अमन गुप्ता

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button