शराब के नशे में दुल्हन वाले कर रहे थे हंगामा और फिर नाराज़ दूल्हे ने….

दहेज़ में गाड़ी और गहने न मिलने पर शादियां टूटते और बारात वापस लौटने की ख़बरें आपने देखी और पढ़ी होंगी। आज हम आपको जिस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं।

दहेज़ में गाड़ी और गहने न मिलने पर शादियां टूटते और बारात वापस लौटने की ख़बरें आपने देखी और पढ़ी होंगी। आज हम आपको जिस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। उसमें दूल्हा (groom) बिना दहेज़ के ही शादी कर रहा था पर कुछ ऐसा हुआ की जिससे उसने शादी के लिए मना कर दिया। 

आगरा के सिकंदरा स्थित एक होटल में शादी समारोह के दौरान शराब के नशे में दुल्हन पक्ष के लोगों ने खाने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। समझाने के बावजूद जब ये लोग शांत नहीं हुए तो दूल्हा पक्ष ने खाना रुकवा दिया। यह देखकर दुल्हन के मामा और पिता बिगड़ गए और कहने लगे कि दूल्हा ( groom) पक्ष ने उनकी बेइज्जती कर दी है। उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया। इधर, दूल्हा पक्ष ने भी ऐसे परिवार से रिश्ता जोड़ने से इंकार कर दिया। सूचना पर आगरा के सिकंदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची , लेकिन इससे पहले लड़की पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर वहां से चले गए।

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की एक कॉलोनी लड़की पसंद की थी

हाथरस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। उसकी पहली पोस्टिंग हैदराबाद में थी और वर्तमान में आगरा में है। उसने आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की एक कॉलोनी लड़की पसंद की थी। उसने शादी के लिए अपनी ही तरफ से सिकंदरा में होटल बुक कर दिया। शादी 16 दिसंबर को होनी थी। गांव के सभी बराती समय से होटल पहुंच गए।

पहले अंगूठी की रस्म हुई और फिर लग्न टीका की रस्म होने के बाद बरात चढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई। जैसे ही बरात उस होटल पर पहुंची तो वहां लड़की पक्ष के लोग शराब के नशे में हंगामा करने लगे। बरात में लड़का पक्ष की ओर से अच्छे पदों पर कार्यरत लोग आए हुए थे। लड़की पक्ष के लोगों की ओर से शराब पीकर हंगामा करना उनको बर्दाश्त नहीं हुआ। वह बिना खाना खाए वापस जाने लगे।

ये भी पढ़ें – नशेड़ी बाप पर सवार था हैवान, मासूम के साथ किया कुछ ऐसा कि यकीन करना होगा मुश्किल

लड़की का मामा और पिता बिगड़ गए

लोगों ने शराब पीकर हंगामा करने वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब हंगामा बढ़ गया तो लड़का पक्ष ने खाना रुकवा दिया। खाना रुकते ही लड़की का मामा और पिता बिगड़ गए। उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया। इधर, लड़के ने भी ऐसे परिवार से रिश्ता जोड़ने से इंकार कर दिया।

लड़की वाले वहां से दुल्हन लेकर चले गए। बुलाने के बाद भी जब वह नहीं आए तो लड़के ने होटल का भुगतान कर दिया और वह भी अपने घर चला गया। उधर, सिकंदरा के थाना प्रभारी का कहना है कि शादी में हंगामे की सूचना पर पुलिस गई थी लेकिन तब तक लोग जा चुके थे। कोई तहरीर नहीं मिली।

कई बड़े-बड़े रिश्तों को इंकार कर दिया

दरअसल , कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक एसबीआई में मैनेजर है।लड़के की जिद थी की वो अपनी शादी में एक रूपया भी दहेज़ में नहीं लेगा। इसी के चलते उसने कई बड़े-बड़े रिश्तों को इंकार कर दिया। वह चाहता था कि वह लड़की को केवल दो जोड़ी कपड़ों के साथ ही विदा कराए। पिछले दिनों इस युवक का तबादला हैदराबाद से आगरा हो गया। वहां उसे एक लड़की पसंद आ गई।

दूल्हा बगैर दुल्हन के ही बारात समेत हाथरस लौट आए

दहेज का एक भी रुपया न लेने का प्रण लेकर शादी करने वाले बैंक मैनेजर के अरमानों पर लड़की वालों ने शराब पीकर पानी फेर दिया। आगरा के एक होटल मे आयोजित समारोह में कन्या पक्ष की अभद्रता पर दूल्हे के मामा भड़क गए। इस पर लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया। बाद में होटल का चार लाख रुपये का बिल देकर दूल्हा बगैर दुल्हन के ही बारात समेत हाथरस लौट आए।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button