सपा के विजय रथ यात्रा में उमड़ी भीड़ को देख डर रहे भाजपाई, अपना रहे अलग-अलग हथकंडे

आजमगढ़ दौरे पर आए महाराष्ट्र सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा पर हमला करते हुए सपा नेता अबू आसिम  ने कहा कि चुनाव

आजमगढ़ दौरे पर आए महाराष्ट्र सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा पर हमला करते हुए सपा नेता अबू आसिम  ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा के लोग अपरे विरोधियों के घर ED, इन्कम टैक्स व पुलिस के छापे मरवाते हैं। कानपुर में व्यापारी के यहां पड़ रहे छापे के सवाल पर सपा नेता का कहना है कि समाजवादी पार्टी से इसका कोई लेना-देना नही है।

इस बार नहीं खुलेगा भाजपा का खाता सपा नेता अबू आजमी का कहना है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भले ही इस जिले में भाजपा का खाता खुल गया पर इस बार खाता खुलने वाला नही है। इसके लिए भाजपा चाहे जितना प्रयास कर ले। भाजपा पैसा देकर अपनी रैलियों में भीड़ इकट्‌ठा कर रही है, इसके बाद भी भीड़ नहीं पहुंच रही है। जबकि अखिलेश यादव के कार्यक्रमों में लम्बी भीड़ उमड़ रही है।मुस्लिम वोटों को बांटने की चल रही साजिश सपा नेता का कहना है कि भाजपा इस बात को अच्छी तरह से जानती है कि मुस्लिम वोट भाजपा को मिलने वाला नही है।

ऐसे में मुस्लिम वोटों को बांटने के लिए बड़ी साजिश चल रही है। पर भाजपा की यह साजिश कामयाब नही होगी। इस बार मुस्लिमों का वोट बंटेगा नही। जितना काम सपा ने किया उतना किसी सरकार ने नहीं किया। इस देश में मुसलमानों को अछूत बनाने के लिए भाजपा ने बहुत सारी स्कीमें बनाई। 2012 में आबादी के हिसाब से सपा ने मुसलमानों को प्रतिनिधित्व दिया।

अबू आसिम कहना है कि जो लोग जाति-धर्म के नाम पर बंटवारा करना चाहते हैं। वह देश को तबाह व बर्बाद कर देना चाहते हैं। मुसलमानों के खिलाफ जहर भरा जा रहा है। प्रदेश की जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। चुनाव आ गया है, इसलिए भाजपा जनता को दिखाने के लिए फीते काट रही है। यही कारण है कि भाजपा जान-बूझकर चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने में लगी हुई है। चुनाव आते ही दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। प्रदेश में सपा के प्रति माहौल अच्छा चल रहा है। और इस बार प्रदेश की जनता भाजपा का किला ढ़हाने के लिए तैयार बैठी है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button