शादी के मंडप पर दूल्हे की इस हरकत को देख दुल्हन के उड़े होश और फिर…

प्रतापगढ़ से बड़ी खबर है जहा जयमाल के कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर दूल्हा बेहोश हो गया। जिसके बाद लड़की ने शादी से इंकार कर दिया।

प्रतापगढ़ से बड़ी खबर है जहा जयमाल के कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर दूल्हा बेहोश हो गया। जिसके बाद लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। वहीँ लड़की पक्ष के परिजनो ने 16 घंटे से दूल्हा और उनके पिता को बंधक बना लिया है। 

ताज़ा मामला कधई थाना के रखहा गाव का है जहा बीती रात पट्टी इलाके से छोटेलाल साहू के बेटे मंगल की बारात रखहा गाव रामचंद्र गुप्ता के घर आई थी ,वही गाव मे बारात पहुचते ही शादी की रस्म पूरी होने की प्रक्रिया चल रही थी।

ये भी पढ़े-फ़िरोज़ाबाद: डग्गामार वाहनों को परमिशन दिए पर लोगों ने किया धरना प्रदर्शन

लड़की ने दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया

इसी बीच जब स्टेज पर जयमाल का कार्यक्रम हो रहा था उसी दौरान दूल्हा मंगल साहू को चक्कर आने के बाद बेहोश होकर गिर पड़ा जिसके बाद शादी समारोह मे हड़कंप मच गया ,वही लड़के पक्ष के लोगो ने किसी तरह से पानी डाल कर दूल्हे को होश मे लाया गया वही दूल्हे के बेहोश होने के चलते लड़की ने दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। ‘

जिसके बाद बारातीयो मे हड़कंप मच गया ,वही लड़की द्वारा शादी करने से इंकार किए जाने के बाद दूल्हे ,दूल्हे के पिता ,भाई को लड़की के परिजनो ने बंधक बना लिया। 16 घंटे से लड़की पक्ष के लोगो ने दूल्हा और उनके परिजनो बना रखा है ,वही सूचना पर सुबह पुलिस पहुची और दोनों पक्षो मे घंटो तक पंचायत हुई।

हमने शादी मे 4 से पाच लाख रुपये खर्च किए है

पंचायत मे ढाई लाख रुपये लड़के पक्ष को लड़की के परिजनो को देने का पुलिस की मौजूदगी मे फरमान सुनाया गया ,जिसके बाद पुलिस गाव से चली गयी। पैसे के इंतजाम ना होने के चलते दूल्हा और उनके परिजन बंधक बने हुए लड़की के घर पर ही है ,वही लड़की के भाई जय प्रकाश का कहना है हमने शादी मे 4 से पाच लाख रुपये खर्च किए है।

पंचायत मे ढाई लाख रुपए शादी खर्च देने की बात हुई है ,जब तक पैसा नही मिलेगा तब तक दूल्हा और उनके परिजनो को घर नही जाने देगे ,आखिर हमने सारा पैसा खर्च कर दिया हम अपने बहन की शादी कैसे करेगे।

भाई ने आरोप लगाया है की लड़के को मिर्गी की बीमारी है। जिसके चलते ही कल जयमाल के दौरान बेहोश हो गया। जिसके चलते शादी करने से बहन ने इंकार कर दिया। जबकि दूल्हे का कहना है। शादी -विवाह के चलते बहुत काम था। दो दिनो से खाना नही खाया था ,जिसके बाद शादी के समय चक्कर आने से गिर गया। अब लड़की पक्ष के लोग बंधक बना कर ढाई लाख रुपये की माग कर रहे है।

 

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button