कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह का निधन , PM मोदी और राहुल गांधी ने जताया शोक…

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में गिने जाने वाले अहमद पटेल और गांधी परिवार के बेहद करीबी तौर पर जाने वाले एक और नेता का निधन हो गया है..

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में गिने जाने वाले अहमद पटेल और गांधी परिवार के बेहद करीबी और वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के बाद गांधी परिवार के विश्वासपात्र के तौर पर जाने वाले एक और नेता का निधन हो गया है। दलितों के मसीहा कहे जाने वाले कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार बूटा सिंह (Buta Singh) का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। बूटा सिंह के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गहरा शोक जताया।

गांधी परिवार के विश्वासपात्र के तौर पर जाने वाले 86 साल के बूटा सिंह (Buta Singh) सिख समुदाय के बड़े नेता थे, लेकिन एक वक्त ऐसा आया, जब उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बहुत करीबी माना जाता था। वे केंद्र में मंत्री भी रहे थे। इसके अलावा बूटा सिंह बिहार के राज्यपाल भी रहे चुके थे। शनिवार यानी आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

21 मार्च, 1934 को पंजाब के जालंधर जिले के मुस्तफापुर गांव में जन्मे सरदार बूटा सिंह (Buta Singh) 8 बार लोकसभा के लिए चुने गए। केंद्रीय गृह मंत्री, कृषि मंत्री, रेल मंत्री, खेल मंत्री और बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति कमीशन के चेयरमैन के रुप में राष्ट्रीय राजनीति और राष्ट्र निर्माण में सरदार बूटा सिंह ने अपनी भूमिका निभाई थी। बूटा सिंह (Buta Singh) की पहचान पंजाब के बड़े दलित नेता के तौर पर रही। बूटा सिंह राजस्थान से कांग्रेस के सांसद भी रहे। वह राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे।

लंबे समय से थे बीमार

बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बूटा सिंह (Buta Singh) लंबे समय से बीमार थे। अक्टूबर माह में उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। दो जनवरी यानी आज (शनिवार) उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया।

PM मोदी और राहुल गांधी ने जताया गहरा शोक

बूटा सिंह (Buta Singh) के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गहरा शोक जताया है। राहुल गांधी ने कहा कि सरदार बूटा सिंह के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है।

पीएम मोदी ने जताया शोक…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा, ‘बूटा सिंह अनुभवी प्रशासक और गरीबों के साथ-साथ दलितों के कल्याण के लिए एक प्रभावी आवाज थे। उनके निधन से बेहद दुख है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना।’

राहुल गांधी ने व्यक्त की संवेदना

दिग्गज कांग्रेस नेता बूटा सिंह (Buta Singh) के निधन पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘सरदार बूटा सिंह जी के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। इस मुश्किल समय में उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।’

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने व्यक्त किया दुख

कांग्रेस के बड़े नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व सांसद बूटा सिंह (Buta Singh) के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं। इस कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है, ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button