उत्तर प्रदेश की सत्ता का ताला 2022 में प्रसपा की चाभी से खुलेगा- शिवपाल सिंह यादव

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव आज जनपद के असोहा में आयोजित खिचड़ी भोज व सम्मान समारोह में भाग लिया।

#Unnao – प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव  (Shivpal Singh Yadav) आज जनपद के असोहा में आयोजित खिचड़ी भोज व सम्मान समारोह में भाग लिया।प्रसपा महासचिव बीतेंद्र यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए शिवपाल सिंह का जनपद में जोरदार स्वागत हुआ।दोपहर एक बजे पहुँचे शिवपाल सिंह ने खिचड़ी भोज में भाग लेने के बाद गरीबो को कम्मल वितरित किए।

योगी आदित्यनाथ ‘मिशन शक्ति’ के नाम पर जनता को धोखा दे रहे हैं

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav)  ने इस दौरान उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए जमकर गरजे प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव।शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं के साथ प्रदेश में अपराध चरम पर है और योगी आदित्यनाथ ‘मिशन शक्ति’ के नाम पर जनता को धोखा दे रहे हैं।

रोजगार की मांग कर रहे नौजवानों को जेल भेजा जा रहा है

किसानों,छात्रों,नौजवानों, मजदूरों के साथ प्रदेश की वर्तमान सरकार ने छल करने का काम किया है।आज खाद माँग रहे किसानों को लाठी मिल रही है,रोजगार की मांग कर रहे नौजवानों को जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़े-बुलंदशहर: शराब की होम डिलीवरी, वीडियो वायरल

दहशत फैलाने का काम भाजपा सरकार और इसके लोग कर रहे हैं

महिलाओं को सुरक्षा देने के बजाय भाजपा नेता खुद भक्षक बन गए हैं।पुलिस थानों पर जातिवाद का बोलबाला है,आज प्रदेश के हर थाने में भाजपा के सेवक कुर्सी पर है, गरीबों की मदद करने वाली पुलिस आज भाजपा की गुलामी कर रही है। प्रदेश में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है, सच की आवाज उठाने वालों को जेल भेज लोगों में दहशत फैलाने का काम भाजपा सरकार और इसके लोग कर रहे हैं।

प्रसपा द्वारा चलाया जा रहा अभियान “गाँव गाँव-पाँव पाँव”….

शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav)  ने प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि प्रसपा एक संयुक्त मोर्चे की अगुवाई करेगी।प्रदेश की सरकार इस बार प्रसपा के सहयोग से ही बनेगी। प्रसपा की रैलियों में आने वाला जनसमूह इस बात का गवाह हैं कि लोग आज प्रसपा को विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

प्रसपा द्वारा चलाया जा रहा अभियान “गाँव गाँव-पाँव पाँव” को मिल रहे किसानों के समर्थन से यह बात तय है कि किसान हमारे साथ है।आगामी विधानसभा चुनाव में हम पूरी ताकत के साथ जनता के बीच अपनी नीतियों को लेकर जाएंगे।

खिचड़ी भोज व सम्मान समारोह में मौजूद विशाल समुदाय को देखकर गदगद प्रसपा प्रमुख ने उन्नाव की जनता के हर सुख दुःख में पूरी ताकत से साथ देने का वादा किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी,प्रवक्ता राज नारायण सिंह जिलाध्यक्ष शिवकांत शुक्ल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम आयोजक बीतेंद्र यादव ने सभी का आभार प्रकट करते हुए प्रसपा के सहयोग की अपील की।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button