आजमगढ़ में प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने BJP पर साधा जमकर निशाना, कहा…

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए प्रसपा की तरफ से 'गैर भाजपावाद' नारा दिया गया है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि 2022 के चुनाव के लिए उनकी पार्टी अखिलेश यादव से एलायंस के लिए तैयार है। बीजेपी को हराने के लिए ‘गैर भाजपावाद’ नारा भी प्रसपा की तरफ से दिया गया है। इसमें सभी छोटे-बड़े दलों से साथ आकर भाजपा को हराने का आह्वान किया गया है। मंगलवार को शिवपाल यादव बलिया से लखनऊ के रास्ते आजमगढ़ में अपने मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।

शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि उनकी पार्टी अभी से 2022 के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव-गांव- पांव-पांव अभियान चलाया गया है और यह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा की सरकारों से परेशान हो चुकी है। लोग बदलाव चाहते हैं। भाजपा तमाम नारे लेकर आई थी, लेकिन वह उम्मीद पर खरे नहीं उतरे। इनका पहला नारा था… अच्छे दिन आएंगे, लेकिन 7 वर्ष हो गए, लोगों की हालत और खस्ता हो गई। दूसरा नारा था- सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास, लेकिन यह भी उम्मीद पर खरा नहीं उतरा। विकास और नेगेटिव हो गया।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद पुलिस पर आरोपी के परिजनों ने बरसाये ईंट पत्थर, सिपाही गंभीर

उन्होंने (Shivpal Yadav) कहा कि लॉकडाउन में लोगों को 1500 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। सरकार की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। लोग अपने परिवार व सामानों के साथ पैदल जाने को मजबूर थे। लॉकडाउन से लोगों के रोजगार चले गए। प्रधानमंत्री वैश्विक बीमारी से लड़ने के लिए लोगों से थाली बजवाते रहे और कैंडल जलवाते रहे।

शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि जीएसटी लगाकर कहा गया कि अब लोगों को एक कर देना पड़ेगा, लेकिन इसमें कई कर देना पड़ रहा है और इससे भ्रष्टाचार भी पनप गया है। लोग बहुत परेशान हैं, इसीलिए प्रसपा की तरफ से सभी दलों को मिलकर भाजपा को हराने का विकल्प देने की बात कही जा रही है।

साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से समझौते की बात पर उन्होंने कहा कि वह इसका स्वागत करते हैं। पहले एलाइंस करें, फिर बात करें। प्रसपा पार्टी बनी रहेगी और इसका चुनाव चिन्ह चाबी ही रहेगा। ओवैसी के अखिलेश यादव पर निशाना साधने पर उन्होंने कहा कि यह उन दोनों की बात है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button