मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क हादसे पर किया दुख व्यक्त

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान में सड़क हादसे में राजगढ़ (मध्यप्रदेश) जिले के एक ही परिवार के लगभग आठ लोगों की मृत्यु की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने राजस्थान में सड़क हादसे में राजगढ़ (मध्यप्रदेश) जिले के एक ही परिवार के लगभग आठ लोगों की मृत्यु की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री चौहान ने ट्वीट में कहा है ‘राजस्थान में हुयी सड़क दुर्घटना में हमारे राजगढ़ के एक ही परिवार के कई भाई बहनों के असामयिक निधन के समाचार से अत्यधिक दुख पहुंचा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

ये भी पढ़ें-  Farmers Protest: दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर लाल किले में डकैती का मामला दर्ज, FIR में किसान नेताओं के नाम शामिल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट में कहा कि राजस्थान के टोंक में सड़क हादसे में राजगढ़ जिले के जीरापुर के आठ लोगों की मृत्यु की दुखद खबर मिली है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दे। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट में कहा कि राजगढ़ जिले के परिवार के आठ सदस्यों की राजस्थान में खाटु श्याम मंदिर से दर्शन कर लौटते समय एक भीषण दुर्घटना में मृत्यु की खबर बेहद दुखद है। परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। सरकार भी पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button