सिद्धार्थनगर: मिशन शक्ति अभियान का हुआ शुभारंभ, महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान (नारी सुरक्षा नारी सम्मान) का शुभारंभ शारदीय नवरात्र से किया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक, स्वावलंबी, आत्मनिर्भर बनाना है।

मिशन शक्ति अभियान (नारी सुरक्षा नारी सम्मान) का शुभारंभ शारदीय नवरात्र से किया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक, स्वावलंबी, आत्मनिर्भर बनाना है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार द्वारा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध मे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के क्रम में थाना कोतवाली बांसी में महिला हेल्पडेक्स के तत्वाधान में अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता एवं अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी बांसी जग प्रवेश बांसी के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण एवं थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त एवं प्रतिष्ठित महिलाओ एवं छात्राओं के उपस्थिति में शक्ति मिशन के तहत महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ किया गया तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुना गया।

जिसमें नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन में मिशन शक्ति के तहत आपस में एक दूसरे से वार्तालाप किया गया और नारी सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे सेवाएं जैसे 1090 वूमेन पॉवर हेल्पलाईन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा के सम्बन्ध जानकारी दी गयी। इस दौरान तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा सहित सभासद पंथ नगर संध्या देवी, उपनिरीक्षक जीवन तिवारी, शेषनाथ यादव आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- अंकित  

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button