बुलंदशहर : आखिर क्या वजह थी जो पूर्व विधायक के बेटे ने खुद को मारी गोली

यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा के पूर्व विधायक होराम सिंह के पुत्र ने गृह क्लेश के चलते दीपावली पर्व पर आज तड़के खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार आत्महत्या कर ली।

यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा के पूर्व विधायक होराम सिंह के पुत्र ने गृह क्लेश के चलते दीपावली पर्व पर आज तड़के खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी बंदूक बरामद कर मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधायक के घर पर कोहराम मचा है।

बंदूक से खुद को कनपटी पर गोली मार आत्महत्या कर ली

ये तस्वीर और गोली लगा यह शव बुलंदशहर के खुर्जा के पूर्व विधायक होराम सिंह के बड़े पुत्र महेश का है , जिसने आज तड़के गृह कलेश के चलते इसी बंदूक से खुद को कनपटी पर गोली मार आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़े-दिवाली के दिन इन चीजों का दिखना होता है शुभ

बुलंदशहर पुलिस की माने तो परिजनों को सुबह जब गोली की आवाज सुनाई दी तो कमरे में जाकर देखा और महेश का खून से लथपथ शव पड़ा था मौके पर ही महेश की मौत हो गई।

भाजपा के और एक बार खुर्जा विधानसभा से बसपा के विधायक रह चुके हैं

हालांकि महेश की मौत के बाद खुर्जा के पूर्व विधायक होराम सिंह के घर कोहराम मचा है। पुलिस विधायक के पुत्र की आत्महत्या की वजह जानने के प्रयास में जुटी है और मामले की जांच करने का दावा कर रही है। फिलहाल शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। होराम सिंह दो बार जेवर विधानसभा से भाजपा के और एक बार खुर्जा विधानसभा से बसपा के विधायक रह चुके हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button