सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पत्रकार की मां के निधन पर जताया गहरा शोक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकार हिमांशु सिंह चौहान की माता जी, एमबी हैदर और सुभाष चंद्र यादव के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पत्रकार हिमांशु सिंह चौहान की माता जी, एमबी हैदर और सुभाष चंद्र यादव के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। अखिलेश यादव ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

वहीं उत्तर प्रदेश के बुदंलशहर (Budalshahar) जिले में शुक्रवार को जहरीली शराब (Poisonous liquor) से हुई मौत की घटना की जानकारी के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देशानुसार एक कमेटी गठित की गई। सपा प्रमुख के निर्देशानुसार 9 सदस्यीय कमेटी गठिक की गई है, जो 11 जनवरी 2021 को बुलंदशहर जनपद पहुंचकर घटना की जांच करेंगे।

ये भी पढ़ें-डीएम को लगी प्यास, पानी में मिला था ज़हरीला पदार्थ, मचा हड़कंप

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देश पर गठिक की गई कमेटी में राकेश यादव सदस्य विधान परिषद, जितेन्द्र यादव सदस्य विधान परिषद, महेश आर्या पूर्व सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश, अमजद अली गुड्डू जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बुलन्दशहर, राहुल यादव जिला महासचिव समाजवादी पार्टी बुलन्दशहर, राजकुमार भुर्जी निवर्तमान प्रदेश सचिव समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, हरिश्चन्द्र प्रजापति निवर्तमान प्रदेश सचिव समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, फकीर चन्द्र नागर निवर्तमान प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश, राजीव लोधी निवर्तमान प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश और बादल यादव शामिल हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button