अमेठी: सपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने किया जमकर प्रदर्शन

खबर अमेठी से है जहां कृषि कानून को लेकर देश के किसानों के विरोध प्रदर्शन में अब जनपद अमेठी के भी सभी किसान गुट व सपा पार्टी ने कृषि कानून को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

खबर अमेठी से है जहां कृषि कानून को लेकर देश के किसानों के विरोध प्रदर्शन में अब जनपद अमेठी के भी सभी किसान गुट व सपा पार्टी ने कृषि कानून को लेकर मोर्चा खोल दिया है। जहां आज अमेठी के किसानों (farmers) के साथ ही जनपद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष छोटलाल यादव की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कृषि कानून का विरोध किया गया।

ये भी पढ़े-बिहार: उपेंद्र कुशवाहा ने दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना की सीबीआई जांच की मांग

आपको बता दें कृषि कानून पर देश के किसानों (farmers) के विरोध के बाद अब अमेठी में भी किसानों के साथ राजनीतिक पार्टियों का सरकार के विरोध में प्रदर्शन तेज हो गया है।जहां सरकार से कृषि कानून वापस लेने की मांग तेज पकड़ने लगी है।और जनपद के सभी किसान गुटों के किसान नेताओं के साथ किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।और सरकार से कृषि कानून को वापस लेने की मांग की जा रही है।

विरोध प्रदर्शन कर रहे सपा नेता ने बताया की किसानों (farmers) के सम्मान में किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन पर समाजवादी पार्टी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में आज यहां धरने पर बैठे हैं यह काला कानून वापस लिया जाए किसानों के साथ जो अन्याय हो रहा है उनको न्याय दिया जाए उनका धान जो खरीदा नहीं जा रहा है।और उनके साथ जो भी सरकार द्वारा कॉरपोरेट घराने को देने के लिए कानून बनाया है इसको जब तक वापस नही लेते हैं समाजवादी पार्टी का समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी इसी तरह धरना पर बैठा रहेगा।

ये भी पढ़े-सीतापुर: दबंगों का कहर, गरीब परिवार को पीटा

प्रदर्शन कर रही किसान महिला नेता रीता सिंह ने कहा की देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी मन की बातें करते हैं वही वो किसानों के बीच में आकर बातें करें और उनको किसान विरोधी बिल को वापस लेना होगा और किसान गांव से लेकर संसद तक चलने को तैयार है।किसी भी तरह से देश का किसान कमजोर नही है।और अगर ये सोच रहे हैं कि किसान बिना अपनी मांगों को पूरा किये बिना चला जायेगा तो कोई भी किसान बिना अपनी मांगों को पूरा किये यहां से हिलेगा नही। और एमएसपी को हर हाल में सरकार लागू करे।आढ़तियों और बिचौलियों की भूमिका खत्म करें।

अपने राष्ट्रीय नेतृत्व नरेश टिकैत जी व हमारे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आव्हान पर पूरे देश मे यह भूंख हड़ताल का जो आज कार्यक्रम था इसी क्रम में आज अमेठी रामलीला मॉडन में एकत्रित हुए हैं।इसमे हमारा उद्देश्य भारत सरकार द्वारा थोपे गए तीनो कृषि कानून को वापस लेने से संबंधित मांगें हैं इसी को लेकर आज जनपद के सभी 13 ब्लॉक में विरोध प्रदर्शन व भूंख हड़ताल का कार्यक्रम रहा।और हम सभी जब तक ये तीनो कृषि काले कानून वापस नही लिए जाते और हम किसानों को एमएसपी की गारंटी नही दे दी जाती इसके लिए कानून नही बना दिया जाता।हमारा संघर्ष जारी रहेगा। आज हम लोग दिल्ली में जो 18 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा है।उसके समर्थन में हम लोग आज यहां धरना प्रदर्शन किए थे।वहां पर हमने महामहिम राष्ट्पति को ज्ञापन भी दिया एसडीएम के माध्यम से जिसमे हमारी किसानों की मांगे हैं।एमएसपी को उद्द्योग का दर्जा दिया जाए और तीनों काले कानून रद्द किए जाएं और जो भी आढ़ती धान गेहूं किसानों का खरीदते हैं ओ एमएसपी से खरीदें और जो भी रेट सरकार ने निर्धारित किया है उस रेट से खरीदा जाए।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button