सुल्तानपुर : जनपद पहुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा , कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन से की चर्चा

कानून व्यवस्था ,संस्कृत विद्यालयों में पठन-पाठन व आगामी बोर्ड की परीक्षा के बाबत उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विभागीय अधिकारियों एवं विधायकों के साथ की समीक्षा बैठक

खबर सुल्तानपुर जिले से है जहां पर आज पहुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पी.डब्ल्यू. डी. के निरीक्षण भवन में शिक्षा विभाग के मण्डल के अधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं विधायकों एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने विस्तृत चर्चा की।

इसके पूर्व लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचने पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को माला पहनाकर व बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

समीक्षा बैठक के उपरांत पत्रकारों से मुखातिब उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग के मण्डल जे अधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों समीक्षा हुई जिसमें जो हमारी परीक्षा चल रही है उसमें अंक सोधन की उनकी प्रगति और जो संस्कृत के विद्यालय हैं ,उनमें पठन पाठन की प्रक्रिया और रिक्त पद हैं उनके संदर्भ में विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई।उन्होंने बताया कि आगामी बोर्ड परीक्षा और ऑफ लाइन टीचिंग के संदर्भ में भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता कर उनकी समीक्षा की गई।

उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था को लेकर अयोध्या मण्डल,सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर व आसपास के जिलों की समीक्षा प्रशासनिक अधिकारियों संगठन के पदाधिकारियों व विधायकों के साथ की गई।उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का त्वरित गति से लाभ जनता को मिल सके | इसके लिए उनका प्रयास है कि शीघ्र से शीघ्र योजनाओं का शिलान्यास किया जा सके जिससे वो योजनाएं सीधे जनता तक पहुंच सकें।

इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी के आवास सूर्यभान पट्टी गाँव के लिए रवाना हो गए।

रिपोर्टर – विनीत गुप्ता

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button