सुल्तानपुर: बूथ स्तर तक मज़बूत संगठन बनाकर शीर्ष नेतृत्व को देंगे तोहफा,जारी है कैलेंडर वितरण अभियान–अभिषेक सिंह राणा

अभिषेक सिंह राणा ने कहा की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशन में कांग्रेस का बूथवार संगठन खड़ा करने का अभियान चलाया जा रहा है। ब्लॉक कमेटी , न्याय पंचायत कमेटी की संगठन खड़ा करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।

खबर सुल्तानपुर से है जहाँ शुक्रवार को जिले में चल रहे प्रियंका गांधी के कैलेंडर वितरण अभियान के अंतर्गत कुड़वार व बल्दीराय ब्लाक के ब्लॉक कमेटी , न्याय पंचायत कमेटी की बैठके संपन्न हुई।

कांग्रेस का बूथवार संगठन खड़ा करने का अभियान

कार्यक्रमों में जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा , युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष वरुण मिश्रा शामिल हुए,कुड़वार ब्लाक की बैठक को संबोधित करते हुए अभिषेक सिंह राणा ने कहा की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशन में कांग्रेस का बूथवार संगठन खड़ा करने का अभियान चलाया जा रहा है। ब्लॉक कमेटी , न्याय पंचायत कमेटी की संगठन खड़ा करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है!

 

प्रियंका गांधी को जिले से बड़ा तोहफा देना है

बताते चलें कि अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी निगरानी में संगठन बनाने हेतु निष्ठावान साथियों को जोड़ते रहे,फरवरी माह में हर बूथ पर 11 सदस्यो का संगठन खड़ा कर प्रियंका गांधी को जिले से बड़ा तोहफा देना है।

ये भी पढ़े-अमेठी: रजिस्ट्रार कानूनगो और प्रोबेशन अधिकारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल

युवा कांग्रेस अध्यक्ष वरुण मिश्र ने कहा नौकरी संवाद अभियान के तहत युवा कांग्रेस एक बड़ा अभियान चला रही है जिसमें हर ब्लॉक से 1 हजार युवाओं को बेरोजगारी फार्म भरा जाना है।

युवाओं को जोड़ने के लिए यह महा अभियान मील का पत्थर साबित होगा,यही आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने में महती भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम को प्रमुख रूप से विधानसभा महासचिव ओम प्रकाश त्रिपाठी ,चौटाला , जिला सचिव मनोज तिवारी , सोहेल खान , काली सहाय सिंह ने संबोधित किया,यहां वरिष्ठ नेता मो मोबीन अहमद , ब्लाक अध्यक्ष नन्द लाल मौर्य , इमरान मोनू , पवन मिश्रा नन्हे , सिराज अहमद , अतीउल्ला अंसारी , वारिस अली प्रधान आदि रहे!

 

रिपोर्ट- सन्तोष पाण्डेय 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button