कपूर के तेल के हैं कई फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

कपूर अपने एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुणों के चलते पूजा-हवन सामग्री के अलावा सेहत और ब्यूटी के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

कपूर अपने एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुणों के चलते पूजा-हवन सामग्री के अलावा सेहत और ब्यूटी के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यदि आपने अपने ब्यूटी प्रसाधन में इसे भी जोड़ लिया तो आपकी कई समस्याएं हल हो जाएंगी।आज हम आपको कपूर के तेल के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके फायदे जान आपके भी होश उड़ जाएंगे। आइए जानते हैं…

ये भी पढ़ें-बालों के लिए बेहद फायदेमंद है शिकाकाई

फोडे-फुंसी से राहत- कपूर के तेल को स्किन पर लगाने से फोड़े-फुंसी से राहत मिलती है। इससे त्वचा पर होने वाले दाग धब्बे भी कम होते हैं।

फटी एड़ियों से राहत- कपूर के तेल को गुनगुने पानी में डालकर इसमें थोड़ी देर पैर डुबोकर रखने से फटी एड़ियों की समस्या दूर होती है। साथ ही इससे दर्द से भी राहत मिलती है।

बालों का झड़ना कम करे- कपूर का तेल बालों में लगाने से बाल जल्दी बढ़ने लगते हैं, मजबूत होते हैं और झड़ना भी रुक जाते हैं। इसके लिए कपूर का तेल दही में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं और एक घंटे बाल बाल धो लें।

जले के निशानों से छुटकारा- स्किन में यदि कोई जले या कटे का निशान हो तब भी कपूर का तेल उस हिस्से पर लगाने से निशान हल्के होते चले जाएंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button