ये है दुनिया का सबसे महंगा कबूतर, कीमत जान रह जाएंगे दंग

दुनियाभर में कई महंगे महंगे आइटम हैं जिनके बारे में आपने सुना होगा लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है कबूतर के बारे में।

दुनियाभर में कई महंगे महंगे आइटम हैं जिनके बारे में आपने सुना होगा लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है कबूतर के बारे में। हम जिस कबूतर के बारे में बात कर रहे हैं उस कबूतर की कीमत सुनने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल जिस कबूतर के बारे में हम बात कर रहे हैं वह 14 करोड़ रुपए में बिका है। यह सुनकर आपको ताजुब्ब हो रहा होगा लेकिन यह सच है।

ये भी पढ़े-स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना वॉरियर्स को लेकर की ये बड़ी घोषणा

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने कारनामों के वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे किम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपनी एक खबर से दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। दरअसल, किम दो साल की एक मादा रेसिंग कबूतर है, जिसे हाल ही में दुनिया का सबसे महंगा कबूतर होने का तमगा हासिल हुआ है।

बता दें कि एक ऑनलाइन निलामी के दौरान इस रेसिंग कबूतर को 19 लाख डॉलर यानी 14 करोड़ रुपये में बेचा गया है। इस नीलामी के साथ ही किम ने दुनिया के सबसे महंगे कबूतर होने का तमगा भी हासिल कर लिया है। पहले इसे 237 डॉलर पर नीलामी के लिए रखा गया था, लेकिन चीन के एक व्यक्ति ने इसे 19 लाख डॉलर में खरीद लिया। पैराडाइज के मुताबिक, पिछले साल नर आर्मंडो कबूतर के लिए 1.25 मिलियन यूरो का भुगतान किया गया था। अरमांडो नाम के रेसिंग चैंपियन कबूतर को कबूतरों का लुईस हैमिल्टन भी कहा जाता था। उसके रिटायर होने के बाद 2019 में उसे बेचा गया। लेकिन न्यू किम ने आर्मंडो को भी पीछे छोड़ते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। रेसिंग कबूतर किम को पालने वाले कुर्त वाउवर और उनका परिवार निलामी की रकम सुनकर हैरत में पड़ गए।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button