गर्मी में फिट रहने के लिए जरूर पिएं सत्तू का ड्रिंक

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। गर्मी के मौसम में हमें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में सत्तू का सेवन करने से शरीर ठंडा रहता है।

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। गर्मी के मौसम में हमें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में सत्तू का सेवन करने से शरीर ठंडा रहता है। सत्तू आपको दिनभर एनर्जी से भरपूर बनाए रखता है।

सत्तू में फाइबर, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम और लो सोडियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सत्तू का सेवन औषधि की तरह भी किया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि घर पर सत्तू का ड्रिंक कैसे तैयार किया जाता है।

सत्तू का ड्रिंक बनाने के लिए आपके पास सत्तू पाउडर, चीनी, नींबू का रस, पानी, आइस क्यूब्स और जीरा पाउडर की जरूरत पड़ती है। सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालें फिर इसमें सत्तू पाउडर, चीनी और नींबू का रस डालें।

इसके बाद इसे अच्छे से मिलाएं लें। मिलाने के बाद अगर आप चाहें तो इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं जिससे ये ठंडा रहे। इसके बाद इसे भुने जीरे पाउडर से अच्छे से गार्निश करें।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button