आज इस राशि के जातकों को रुपये-पैसों में होगी हानि, लेनदेन से पहले जरुर देखें अपना राशिफल

मेष: रुपये-पैसों से जुड़े कार्यों में सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। कोई और अच्छी सूचना आपको मिल सकती है। खान-पान को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। पिता से अनबन की आशंका है।

वृषभ: आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यों में सफलता और प्रशंसा मिलेगी। समाज में यश बढ़ेगा। कार्यस्थल पर भी सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। दिन उत्साह से भरा है और आप कार्यों में व्यस्त होंगे।

मिथुन: अपनी वाणी और व्यवहार में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है। खर्च का दिन है। मानसिक चिंता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने वाली है।

कर्क: नौकरी और व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। परिस्थितियां भी आपके अनुकूल हैं। स्त्री मित्रों से लाभ होने की संभावना है। दोस्तों के साथ कहीं पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

सिंह: काम और रिश्तों को लेकर थोड़ा बैलेंस बनाने की आपको जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए व्यस्तता अत्यधिक रहेगी। कार्यों में बाधा आ सकती है। शादी के लिए इच्छुक जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या: छात्रों के लिए दिन चुनौती भरा रहने वाला है। कोई खबर आपको निराश कर सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नए मौके मिलने की संभावना है। व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ है।

तुला: बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। मनमाफिक सफलता मिलेगी। आप उत्साह से भरपूर होंगे। सरकारी कार्यों में भी सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

वृश्चिक: संपत्ति विवादा का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु: यश कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्यालाय में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा।

मकर: दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। काम को लेकर व्यस्त रहेंगे। हालांकि मनमाफिक नतीजे नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। इसे लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

कुंभ: स्वास्थ्य को लेकर अपना ही नहीं अपने परिवार के सदस्यों का भी ध्यान रखने की जरूरत है। मानसिक तौर पर बेचैन महसूस करेंगे। अपयश हो सकता है। इसका ध्यान रखें।

मीन: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अहम निर्णयों के लिए शुभ है। विचारों में दृढ़ता रहेगी, कार्य अच्छी तरह से पूरे होंगे। भाई- बहनों से लाभ होगा।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button