आज रात 1.08 बजे धरती के पास से गुजरेगा विशाल उल्कापिंड, हो जाएं सावधान

आज रात धरती के निकट अंतरिक्ष में अद्भुत घटना होने वाली है। एक विशालकाय उल्कापिंड बिल्कुल धरती के नजदीक से गुजरेगा...

आज रात धरती के निकट अंतरिक्ष में अद्भुत घटना होने वाली है। एक विशालकाय उल्कापिंड बिल्कुल धरती के नजदीक से गुजरेगा, जिसका आकार दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा के बराबर है। खगोलीय वैज्ञानिकों के मुताबिक यह विशालकाल उल्कापिंड धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है और रात को धरती के बिल्कुल नजदीत से गुजरेगा। नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक धरती के पास से जब ये उल्कापिंड गुजरेगा, उस समय इसकी गति 90000 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड होगी। यह स्पीड किसी मिसाइल की गति से ज्यादा है।

ये भी पढ़े- केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

नासा के मुताबिक, इस विशालकाय क्षुद्रग्रह का नाम 153201 2000 WO107 है। इस ऐस्टरॉइड की गति और साइज को देखकर नासा ने इसे गंभीरता से लिया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, अगर इस तरह का ऐस्टरॉइड पृथ्वी पर गिरता है तो काफी नुकसान हो सकता है। नासा ने इसे नियर अर्थ ऑब्जेक्ट कहकर परिभाषित किया है।इसके आकार की रेंज 370 मीटर से लेकर 820 मीटर के बीच बताई जा रही है।

अंतरिक्ष में इस आकार के उल्कापिंड का विशाल आकार का माना जाता है क्योंकि इतना बड़ा उल्कापिंड यदि धरती से टकराता है तो भारी तबाही ला सकता है। गौरतलब है कि भारत में इसी साल जून में राजस्थान में एक अजीबो-गरीब नजारा देखा गया था। यहां सुबह-सुबह आसमान में एक चमकदार वस्तु गिरती नजर आई, जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए थे। दरअसल ये एक एक उल्कापिंड था, जो जालोर जिले के सांचौर कस्बे में जाकर गिरा था। वहीं चार साल पहले सर्जिकल स्ट्राइल के बाद श्रीनगर में हालात तनावपूर्ण थे। तब उल्कापिंड गिरने की घटना को लोगों ने मिसाइल अटैक मान लिया था और दशहत में आ गए थे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button