अजब-गजब: यहां परंपरा के नाम पर महिलाओं के काट दिए जाते हैं ये अंग, पढ़ें क्या है वजह

 दुनिया बहुत अजीब है और उससे भी अधिक अजीब है दुनिया की परम्पराएं। एक ऐसी ही अजीबो गरीब परम्परा (Tradition) के बारे में बताने जा रहे हैं

दुनिया बहुत अजीब है और उससे भी अधिक अजीब है दुनिया की परम्पराएं। एक ऐसी ही अजीबो गरीब परम्परा (Tradition) के बारे में बताने जा रहे हैं। जहाँ किसी सदस्य की मौत होने पर घर की किसी महिला के साथ ऐसा किया जाता है कि जिसे पढ़ कर आप यकीन नहीं कर पाएंगे।

आपके पैरो के नीचे से जमीन खिसक जाएगी। परम्पराओं (Tradition)  के नाम पर महिलाओं के साथ ऐसा खौफनाक काम किया जाता है। इस दिल दहला देने वाली परंपरा को जानने के बाद आप भी सोचने को मजबूर हो जायेंगे कि कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है।

किसी की मौत होने पर कबीले कि महिलाओं की उंगली काट दी

एक ऐसी ही परंपरा (Tradition)  के बारे में आज हम आपको बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इंडोनेशिया में एक ऐसा कबीला है जहां किसी की मौत होने पर कबीले कि महिलाओं की उंगली काट दी जाती है।

कबीले की ये परंपरा (Tradition)  है कि किसी शख्स की मौत होने पर उस घर की ही किसी एक औरत की एक उंगली काट दी जाती है। यह कबीला दानी कबीला पापुआ गिनी के तहत आता है। इस कबीले में करीब ढाई लाख आदिवासी रहते हैं।

इस परंपरा (Tradition)  के पीछे इन लोगों की मान्यता है कि औरत के द्वारा उंगली का दान देने पर मरने वाला शख्स भूत बनकर परिवार को नहीं सताएगा। उसकी मौत से किसी को भी किसी तरह की दिक्कतें नहीं होती है। ऐसी मान्यता है।

…और खून न बहे इलसिए करते हैं ये काम

उंगलिया काटने के बाद खून न बहे इसलिए हाथ को कस कर बांध दिया जाता है। औरत की उंगली को कुछ घंटो के लिए कसकर बांध दिया जाता है ताकि वहां खून का प्रवाह रुक जाए।

महिलाओं के काट लिए जाते हैं नाखुन भी ..

इसके बाद तेज धारदार हथियार से उस उंगली को नाखून तक काट दिया जाता है।  इस कबीले में ऐसी कई औरतें हैं जिनकी एक दो नहीं बल्कि कई उंगलियां काट दी गई हैं। कई महिलाएं तो ऐसी भी हैं जो अपने हाथों की सारी उंगलियां गंवा चुकी हैं।  परम्परा (Tradition)  के नाम पर महिलाओं के साथ इतना खौफनाक व्यवहार किया जाता है कि जिसे जानकर आप भी दंग रह गए होंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button