कांग्रेस अध्यक्ष हमले में घायल, सिर में आई चोट, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

त्रिपुरा के सिपहिजाला जिले में कांग्रेस अध्यक्ष पर हमले की खबर सामने आ रही है।

त्रिपुरा के सिपहिजाला जिले से बड़ी खबर है। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के प्रदेश अध्यक्ष पिजुश कांति बिश्वास (Pijush Kanti Biswas) पर हमले की खबर सामने आ रही है। इस हमले में उनके सिर के साथ-साथ शरीर के अन्य जगहों पर चोंट आने की सूचना है। इस हमले में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला…

जानकारी के मुताबिक, त्रिपुरा के प्रदेश कांग्रेस(Congress) अध्यक्ष पिजुश कांति बिश्वास पर रविवार को राज्य के सिपहिजाला जिले में हमला किया गया। इस हमले में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और पिजुश कांति बिश्वास को भी सिर और शरीर के अन्य स्थानों पर चोटें आई हैं।

ये भी पढ़े-बरेली: चार घरों में आधी रात को लेटर भेजकर फैलाई गई वैक्सीन को लेकर नफरत

बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पिजुश कांति बिश्वास (Congress President Pijush Kanti Biswas) पर हमला बिसलघर इलाके में किया गया। हमले में घायल होने से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप

वहीं, इस हमले के लिए कांग्रेस (Congress) ने भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। साथ ही हमले के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को 12 घंटे का राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button