उन्नाव केस अपडेट: दो लड़कियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, मौत की बताई ये वजह

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनो लड़कियों की मौत जहर खाने से मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों की मौत के छह घंटे पहले खाना खाया था।

यूपी के उन्नाव की वो घटना जिसने पूरे प्रदेश का दिल दहला दिया। उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव के एक खेत में तीन दलित लड़कियां संदिग्ध अवस्था में पाई गई थी। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मचा दिया था। जिनमें से दो लड़कियों की मौत हो गई थी। जबकि एक की हालात अब भी नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें-झाँसी : हाइवे पर लूट करने वाला गिरोह पकड़ा, नकदी व असलहा बरामद

दोनों लड़कियों की मौत के छह घंटे पहले खाना खाया था

वहीं मृतक लड़कियों को पोस्मार्टम (post-mortem) के लिए भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनो लड़कियों की मौत जहर खाने हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों की मौत के छह घंटे पहले खाना खाया था।

किसी भी प्रकार की चोट या उसके निशान नहीं पाए गए हैं

पोस्मार्टम रिपोर्ट में दोनों लड़कियों के पेट में सौ से अस्सी ग्राम खाना पाया गया है। दोनों लड़कियों की मौत जहर से होने की बात बताई जा रही है। वहीं दोनों लड़कियों के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट या उसके निशान नहीं पाए गए हैं।

…और उसे वेंटिलेशन पर रखा गया है

एक लड़की अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। लड़की को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में रेफर किया गया है। लड़की की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसे वेंटिलेशन पर रखा गया है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button