उन्नाव: अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, नाली में पड़ा मिला शव
सरकार के लाख दावों के बाद भी प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है,अपराधियों के बुलंद हौसले प्रशासन को रोज चुनौती दे रहे हैं।ऐसे में प्रदेश की कानून व्यवस्था के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
सरकार के लाख दावों के बाद भी प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है,अपराधियों के बुलंद हौसले प्रशासन को रोज चुनौती दे रहे हैं।ऐसे में प्रदेश की कानून व्यवस्था के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
जनपद उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के दरियन टोला मोहल्ले में एडवोकेट विनोद शर्मा के घर के सामने नाली में एक अधेड़ युवक का शव पड़ा मिला।युवक ने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी।शरीर पर हल्के चोट के निशान दिखाई पड़े।शव की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।आननफानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक की जेब मे पहचान पत्र पाया जिससे मृत युवक की पहचान रजत पाल शर्मा पुत्र राजेश पाल निवासी मीर पुर मोर्चा उन्नाव के रूप में हुई।
नगर क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की जेब मे मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी गई है।मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा मामले की।पड़ताल कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।मौत के कारणों की जानकारी अभी नही हो सकी है,पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट- सुमित यादव, उन्नाव
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]