उन्नाव : आगामी 24 से 26 जनवरी को मनाया जायेगा उत्तर प्रदेश दिवस -डीएम

जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार 24 से 26 जनवरी 2021 की अवधि में उत्तर प्रदेश दिवस को प्रत्येक जनपद में आयोजित किया जायेगा। उसी क्रम में जनपद में भी इन दिवसों में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जायेगा।

जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार 24 से 26 जनवरी 2021 की अवधि में उत्तर प्रदेश दिवस को प्रत्येक जनपद में आयोजित किया जायेगा। उसी क्रम में जनपद में भी इन दिवसों में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जायेगा।

ये भी पढ़ें-अयोध्या: राममंदिर निर्माण के लिए जुटाया जा रहा चंदा, CM योगी ने दिया दो लाख का चेक

जिलाधिकारी ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से आधुनिक उत्तर प्रदेश की संस्कृति के साथ आर्थिक विकास को केन्द्र में रखकर शासन की विभिन्न योजनाओं का आमजन तक लाभ पहॅचाने के उद्देश्य से विभिन्न सेमिनार/प्रदर्शनी/गोष्ठियां आदि आयोजित किये जायेगें। इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन ‘‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, महिला-युवा-किसान, सबका विकास सबका सम्मान’’ की विषयवस्तु पर किया जायेगा। ‘‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’’ सहित सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किये जाने वाले महानुभावों को पुरस्कृत/सम्मानित किया जायेगा। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लिए सभी विभागों द्वारा जो कार्ययोजनाएं बनायी गयी है उन सभी को आमजन के समक्ष प्रस्तुत करते हुए लाभ प्रदान किया जाना है। उन्होंने बताया कि कलाकार/ शिल्पकार/किसान/मजदूर/महिलाएं/युवा आदि सभी क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभवों को प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाना है। जनपद में उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक आयोजित किया जायेगा। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम से वेब लिंक करने की व्यवस्था भी की जायेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति के रूप में महिला सुरक्षा और महिला स्वाभिमान पर किये गये कार्यो की प्रदर्शनी लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायंेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस में युवाओं को आत्मनिर्भरता प्रदान करने के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अनेक अवसर प्रदान किये जा रहे है उनके सृजन तथा भर्ती नियमों की जानकारी प्रदान की जाएगी।

रिपोर्ट- Sumit Yadav

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button