बिहारः मुंगेर में फायरिंग पर बवाल, इस महिला अफसर पर लग रहे आरोप

बिहार के मुंगेर में बीती रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक शख्स की मौत हो गई। जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। इस घटना के बाद से लोग सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं

बिहार के मुंगेर में बीती रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक शख्स की मौत हो गई। जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। इस घटना के बाद से लोग सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले का एक Video भी सामने आया है। जिसमें लोग आईपीएस लिपि सिंह के इशारे पर गोलियां चलवाने के आरोप लगा रहे हैं।

इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति मामले के संबंध में बता रहा है कि पुलिस वालों ने घटना की जानकारी किसी मैडम को दी। शख्स ने कहा कि वो शायद पुलिस कप्तान होगी। उन्होंने आगे कहा कि फिर उस तरफ से पुलिस कर्मियों को दंडात्मक कार्रवाई को आगे बढ़ाने का निर्देश मिला और फिर पुलिस ने हवाई फायरिंग की। जिसके बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई।

यह वीडियो राजद नेता अपूर्व यादव के द्वारा साझा की गई है। अमर उजाला इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button