US ओपन से ब्रेक लेकर खेल रत्न लेने आईं सानिया, 24 हस्तियों को मिला अवॉर्ड

sania-mirza33_144085तहलका एक्सप्रेस
नई दिल्ली। डबल्स में वर्ल्ड नंबर वन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ से नवाजा गया। वे यूएस ओपन से ब्रेक लेकर अवॉर्ड लेने दिल्ली पहुंचीं। शनिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड से कुल 24 खेल हस्तियों (खिलाड़ी-कोच) को सम्मानित किया।
सानिया ने क्या कहा?
अवॉर्ड के बारे में सानिया मिर्जा ने कहा कि उनके लिए इस सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित होना बड़े गौरव की बात है। सानिया ने खासतौर पर खेल मंत्रालय का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, “मैं मंत्रालय की शुक्रगुजार हूं जिसने मेरे नाम की सिफारिश की थी। मैं खुद को बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हूं कि मुझे देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार मिला।” सानिया अमेरिका में इस साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन की तैयारियों में बिजीं थीं। खेल रत्न लेने के लिए वे खासतौर पर इजाजत लेकर दिल्ली आई हैं। सानिया ने कहा “मेरी गुजारिश के बाद ऑर्गनाइजर्स ने मैच प्रोग्राम में बदलाव किए हैं। मुझे पहला मैच बुधवार या गुरुवार को खेलना होगा।”
सानिया को खेल रत्न देने पर क्या हुआ था विवाद?
पैरालिंपियन एच एन गिरिशा ने सानिया को राजीव गांधी खेल रत्न देने के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट में पिटीशन लगाई है। गिरिशा का कहना है कि सानिया ने प्रोफेशनल टेनिस में अचीवमेंट्स हासिल किए हैं। उन्होंने देश के लिए कुछ नहीं किया है। इस पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने खेल मंत्रालय से जवाब मांगा है। इस वजह से सानिया को खेल रत्न पर विवाद हो खड़ा हो गया था।
> राजीव गांधी खेल रत्न
सानिया मिर्ज़ा – टेनिस
> अर्जुन पुरस्कार
1. मनदीप जांगड़ा – बॉक्सिंग
2. रोहित शर्मा- क्रिकेट
3. बजरंग कुमार- कुश्ती
4. बबीता कुमारी- कुश्ती
5. आर. श्रीजेश- हॉकी
6. एमआर पूवम्मा- एथलेटिक्स
7. सतीश शिवालिंगम- वेटलिफ़्टिंग
8. जीतू राय- शूटिंग
9. मंजीत छिल्लर- कबड्डी
10. अभिलाषा एस म्हात्रे- कबड्डी
11. श्रीकांत किदाम्बि- बैडमिंटन
12. युमनाम सनाथाई देवी- वुशु
13. स्वर्ण सिंह- रोइंग
14. दीपा कर्माकर- जिमनास्टिक्स
15. संदीप कुमार- तीरंदाजी
16. अनूप कुमार यामा- रोलर स्केटिंग
> द्रोणाचार्य पुरस्कार
1. नवल सिंह- एथलेटिक्स- पैरा स्पोर्ट्स
2. अनूप सिंह- कुश्ती
3. हरबंस सिंह- एथलेटिक्स (लाइफ टाइम)
4. स्वतंत्र सिंह- बॉक्सिंग (लाइफ टाइम)
5. निहार अमीन- तैराकी (लाइफ टाइम)
> ध्यानचंद पुरस्कार
1. रोमियो जेम्स- हॉकी
2. शिव प्रकाश मिश्रा- टेनिस
3. टीपीपी नायर- वॉलीबॉल
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button