भाजपा ने अपने काले कारनामों से उत्तर प्रदेश को बना दिया है ‘हत्या प्रदेश‘ : सपा प्रमुख

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जौनपुर के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के बक्सा थाने में चकमिर्जापुर निवासी किशन यादव उर्फ पुजारी की आज पुलिस हिरासत में हुई मौत पर दुःख व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जौनपुर के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के बक्सा थाने में चकमिर्जापुर निवासी किशन यादव उर्फ पुजारी की आज पुलिस हिरासत में हुई मौत पर दुःख व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 11 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख, सहायता राशि का किया ऐलान

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बक्सा पुलिस ने 11 फरवरी 2021 की रात उसे घर से सायं पांच बजे उठाया था। पुलिस थाने में बर्बर पिटाई से हुई मौत की घटना अमानवीय है। सरकार अविलम्ब आरोपी पुलिसकर्मियों पर दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करे।

समाजवादी पार्टी द्वारा मृतक किशन यादव उर्फ पुजारी के परिजनों को दो लाख रूपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- महोबा: सड़क सुरक्षा माह के तहत कैंप लगाकर बनाए गए लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस हिरासत में मौत के मामले में अव्वल नम्बर पर हो गया है। आए दिन पुलिस के अन्याय के शिकार लोगों की जान जा रही हैं। पुलिस कानून अपने हाथ में लेकर विधिक प्रक्रिया को लांछित कर रही है। पूरे देश में प्रदेश की बदनामी हो रही है।

ये भी पढ़ें- सुल्तानपुर: स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय का किया लोकार्पण

भाजपा ने अपने काले कारनामों से उत्तर प्रदेश को बना दिया ‘हत्या प्रदेश‘

पार्टी अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि मानवाधिकार आयोग हिरासत में मौत के मामलों में कई बार राज्य की भाजपा सरकार को नोटिसें जारी कर चुका है, पर इस सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। फर्जी एनकाउण्टर भी जारी हैं। भाजपा ने अपने काले कारनामों से उत्तर प्रदेश को ‘हत्या प्रदेश‘ बना दिया है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button