वास्तु टिप्स: इस दिशा में Toilet का बना होना, दरिद्रता को देगा दावत

वास्तुशास्त्र का मनुष्य के जीवन में बेहद विशेष महत्व होता है। वास्तु के नियमों को ध्यान में रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

वास्तुशास्त्र का मनुष्य के जीवन में बेहद विशेष महत्व होता है। वास्तु के नियमों को ध्यान में रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वास्तु के पांच तत्वों-अग्नि, आकाश, वायु, जल और पृथ्वी के बीच संतुलन बनाये रखना बेहद जरूरी होता है।

वास्तु से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और इसी से शांति का वातावरण बना रहता है। वास्तु के नियमों को ध्यान में रखने से मनुष्य के किसी कार्य में रुकावट नहीं आती है।

वास्तु शास्त्र में लाभ और हानि का उल्लेख दिशाओं के हिसाब से ही किया गया है। अगर आपने अपना घर वास्तु शास्त्र के हिसाब से नहीं बनवाया है, तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह यह है कि वास्तुशास्त्र के मुताबिक, हर दिशा के अपने अलग दिग्पाल होते हैं। हर दिशा का अलग प्रभाव होता है, इसलिए वास्तु में दिशा के अनुसार भवन निर्माण करने के बारे में बताया गया।

यह भी पढ़ें : कोविड-19 से जंग जीतने के लिए CM योगी ने दो कदम आगे की सोच पर दिया बल

घर में टॉयलेट का निर्माण हमेशा वास्तुशास्त्र के हिसाब से ही करवाना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि घर में टॉयलेट का निर्माण किस दिशा में करवाना चाहिए, क्योंकि गलत दिशा में टॉयलेट बनवाने से धन की कमी से जूझना पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में टॉयलेट बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…।

Toilets

इस दिशा में न बनवाएं टॉयलेट

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा में भगवान कुबेर का वास होता है, इसलिए इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। इस दिशा में किसी प्रकार का वास्तु दोष होने पर आपके घर मे आर्थिक परेशानियां आने लगती हैं।
इस दिशा में नकात्मक ऊर्जा होने पर आपको पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि इस दिशा में कभी भी टॉयलेट नहीं बनवाना चाहिए।

इस दिशा में जूते-चप्पल रखने से समस्याएं

इसके साथ ही आपको बता दें कि इस दिशा में जूते-चप्पल भी नहीं रखने चाहिए। कई बार लोग उत्तर-पूर्व दिशा में जूते-चप्पल रख देते हैं, ऐसा करने से भी घर में धन का आगमन बाधित हो जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो उसे हटा दें।

घर की उत्तर-पूर्व दिशा की पवित्रता का खास ध्यान रखना चाहिए और हमेशा उसे साफ-सुथरा रखना चाहिए। इस दिशा में घर का कबाड़ या किसी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए।

इस दिशा में कुबेर यंत्र रखने से बनते है उन्नति के योग

अगर आप धन प्राप्ति चाहते हैं तो इस दिशा में कुबेर यंत्र जरूर रखें, जिससे आपके घर में सुचारु रूप से धन का आगमन होता रहे। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व दिशा की दीवार पर आइना लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और उन्नति के योग बनते हैं।

साभार

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button