पान के पत्ते से होने वाले फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

हमारे देश में आमतौर पर पान खाना बहुत लोगों का शौक होता है। वहीं पूजा में पान भगवान को चढ़ाया जाता है। देखने में पान के पत्ते का दिल के आकार होता है।

हमारे देश में आमतौर पर पान खाना बहुत लोगों का शौक होता है। वहीं पूजा में पान भगवान को चढ़ाया जाता है। देखने में पान के पत्ते का दिल के आकार होता है। पर क्या आपको पता है पान के पत्ते हमारे लिए बेहद फायदेमंद होते है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आज हम आपको पान के पत्तों से होने वाले फायदे के बारें में बताएंगे जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

1. अगर आपको भी सिर में दर्द हो रहा है तो पान के पत्तों का सेवन जरूर करें। इससे आपको जल्द आराम मिलेगा। सबसे पहले पान के कुछ पत्ते लें फिर उसे एक कपड़ें में रखकर अपने सिर पर बांद लें।

2. पान के पत्ते घाव को जल्दी भरने में कारगार होते हैं। सबसे पहले एक कपड़ा लें फिर उसे घाव की जगह कपड़े की मदद से बांध कर छोड़ दें।

3. बच्चों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए पान के पत्तों का सेवन जरूर करें। पान के कुछ पत्ते लें और उसे गर्म कर लें। पत्ते गर्म करने के बाद उसे कैस्टर ऑयल के साथ बच्चे के सीने पर रखें।

4. अगर आप भी सूखी खांसी से परेशान हैं तो पान के पत्ते का सेवन जरूर करें। पान के पत्ते पीसकर उसका रस निकाल लें और फिर शहद मिलाकर खाएं। ऐसा करने से आपको खांसी में जल्द राहत मिलेगी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button