चुकंदर खाने के ये फायदे जानकर विश्वास नहीं कर पाएंगे…

सलाद की बात हो और चुकंदर का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। चुकंदर आपको लगभग सभी मौसम में मिल जाएगा। इसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

सलाद की बात हो और चुकंदर का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। चुकंदर आपको लगभग सभी मौसम में मिल जाएगा। इसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

ये भी पढ़ें – सिर्फ 5 मिनट में तैयार होता है ये हरी मिर्च का अचार….

जानें क्या हैं फायदे –

-दांतों और हड्डियों के लिए भी चुकंदर का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। दरअसल चुकंदर में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। यह पोषक तत्व न केवल दांतों के लिए बल्कि हड्डियों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।

-कैंसर का नाम सुनते ही अगर आप भी परेशान हो जाते हैं, तो अब घबराइए मत, क्योंकि नियमित रूप से चुकंदर का सलाद या चुंकदर के जूस का सेवन करने से कैंसर ग्रस्त कोशिकाओं में कमी आती है। क्योंकि चुकंदर में बेटलाइन्स (Betalaines) यानि जड़ों को अंदरूनी रूप से ठीक करने वाले गुण पाए जाते हैं। चुकंदर में पाए जाने वाला (Betalaines) कैंसर से बचाव करता है, साथ ही चुकंदर के लाल रंग के लिए भी जिम्मेदार होता है।

– चुकंदर में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अगर आप एनिमिया यानि शरीर में खून की कमी से पीड़ित है, तो रोजाना चुंकदर का जूस,सलाद,या सब्जी बनाकर सेवन करें। – चुकंदर में विटामिन्स, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम के अलावा सिस्टोलिक, डायस्टोलिक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सामान्य बनाए रखता है। नियमित रूप से चुकंदर का सेवन करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सामान्य बना रहता है। जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

– डिमेंशिया जैसी गंभीर मानसिक बीमारी में भी चुंकदर का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। चुकंदर के जूस में नाइट्रेट होने के कारण ये बढ़ती उम्र के लोगों के दिमाग में ब्लड फ्लो को तेज बनाए रखता है। जिससे बार-बार चीजों को भूलने वाली डिमेंशिया की बीमारी के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

-चुकंदर के पत्तों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ये शरीर का विकास और हड्डियों का विकास में फायदेमंद है। चुकंदर के 100 ग्राम पत्ते में 99 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button