शादी की रस्मों के बीच दुल्हन के साथ हुआ कुछ ऐसा, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

हमारे समाज में शादी सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। यह रिश्ता सिर्फ दो लोगों का ही मिलन नहीं होता, बल्कि दो परिवारों का भी जोड़ता है।

हमारे समाज में शादी (marriage) सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। यह रिश्ता सिर्फ दो लोगों का ही मिलन नहीं होता, बल्कि दो परिवारों का भी जोड़ता है। वैसे तो आपने शादी को लेकर कई खबरें सुनी होंगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

शादी (marriage) की रस्मों के बीच दुल्हन के साथ…

घर में शादी (marriage) की तैयारी चल रही थी। मंडप भी सज गया था, बारात मुबंई से आई थी और इसी बीच दुल्हन (bride) के साथ जो हुआ, उसने सभी के होश उड़ा दिये। मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के वलसाड के मोटा बाजार में रहने वाले हितेश भाई गांधी की पुत्री रेनी की शादी मुंबई के युवक के साथ तय हुई थी। इसी बीच शादी में युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। इस घटना से दोनों परिवार असमंजस में पड़ गए थे। हालांकि, शादी की सारी रस्मों को पूरा करने के बाद दुल्हन को तुरंत ही लग्न मंडप से उसके पिता के घर होम आइसोलेशन में रख दिया गया।

ये भी पढ़े-शादी के पांच महीने बाद मां बनी इस महिला के साथ पति की हरकत जान आप भी हो जाएंगे हैरान

पूरी दुनिया में कोरोना का कहर जारी

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार लगातार इसकी रोकथाम के लिए प्रयासरस है। लॉकडाउन के बाद अनलॉक में मिली छूट के बाद फिर से देश की आर्थिक स्थिति पटरी पर लौटने लगी है, लेकिन वहीं दूसरी ओर एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते दिखाई देने लगे हैं। इसी बीच दिवाली के बाद वलसाड में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

दुल्हन की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

बताया गया कि सगाई के बाद 10 तारीख को दुल्हन (bride) मुंबई में खरीदारी करने के लिए गई थी। वहां से आने के बाद उनका कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल किया गया था, जिसकी शुक्रवार को रिपोर्ट आई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद तहसील स्वास्थ्य अधिकारी और फ्लाइंग स्कवॉड के युवक दुल्हन को ढूंढते हुए उसके घर पहुंचे, जहां उसकी शादी (marriage) हो रही थी और मुंबई से बारात आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों परिवारों को सच्चाई से अवगत कराया।

पिता के घर में दुल्हन होम क्वारंटाइन

इसके बाद कोविड गाइडलाइन के मुताबिक शादी की रस्मों को पूरा किया गया। साथ ही शादी (marriage) में आए हुए सभी लोगों से कोरोना वायरस का सख्ती से पालन करवाया गया और तमाम बारातियों का एंटीजन टेस्ट भी किया गया। हालांकि, किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। शादी पूरी होने के बाद दुल्हन (bride) को उसके पिता के घर ही होम क्वारंटाइन कर दिया गया। साथ ही जब तक दूसरा टेस्ट नहीं हो तब तक उसे होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है।

शादी (marriage) में भी बरती गईं सावधानियां

बता दें कि जिला कलेक्टर की सूचना के अनुसार वलसाड में अन्य राज्यों से आने वालों की कोरोना जांच की जा रही है। वलसाड के मोटा बाजार में रेनी गांधी की शादी (marriage) में भी कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से बचने के लिए सावधानी बरती गई थी। दुल्हन रेनी ने हाथ में ग्लब्स पहन के हाथ मिलाए और सोशल डिस्टैंस के साथ अन्य विधियां भी पूरी की।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button