मंगेतर के साथ शादी टूटने पर युवक ने उठाया ऐसा कदम, अब लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ
ब्रेकअप लिंकअप आज कल आम बात हो गई है। कहते हैं प्यार करना तो आसान है पर उसे निभाना उताना ही मुश्किल होता है।
ब्रेकअप लिंकअप आज कल आम बात हो गई है। कहते हैं प्यार करना तो आसान है पर उसे निभाना उताना ही मुश्किल होता है। कई बार तो छोटी-छोटी बातों की वजह से रिश्ते टूट जाते है। ब्रेकअप के बाद लोग टूट जाते है वहीं कुछ लोग अपने आप को इतना मजबूत बना लेते है जैसे उनके साथ कुछ हुआ ही न हो। ऐसा ही कुछ अनोखा नजरा ब्राजील में देखने को मिला है। ब्राजील में एक व्यक्ति ने गर्लफ्रेड के छोड़ने पर कुछ ऐसा किया जिसे देखकर और सुनकर आप सब दंग रह जाएंगे।
जानें क्यों IAS टीना डॉबी और अतहर आमिर हो रहे हैं जुदा?
ब्राजील में रहने वाले एक व्यक्ति ने गर्लफ्रेड के छोड़ने पर खुद से ही शादी कर ली। जी हां आपको लग रहा हो हम मजा कर रहे पर ये सच्चाई है। इस व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड के चले जाने के बाद शोक न मना कर खुद से शादी करने का अनोखा फैसला लिया।
आपको बता दे कि, डिओगो रबेलो और विटोर ब्यूनो ने पिछले साल नवंबर में सगाई की थी वहीं इस साल सितंबर 2020 में उनकी शादी होने वाली थी। मिली जानकारी के मुताबिक शादी की पूरी तैयारी भी हो चुकी थी। लेकिन सगाई के बाद से ही डिओगो रबेलो और विटोर ब्यूनो के बीच काफी मतभेद चल रहे थे, जिसे तंग आकर दोनों ने अपने रिश्तों को खत्म करना उचित समझा।
सूत्रों के मुताबिक ब्रेक के बाद डिओगो रबेलो ने शादी की तैयारीयां बंद नहीं कि। उन्होंने शादी में होने वाले कि किसी भी पार्टी को रद्द नहीं किया। डिओगो पेशे से एक डॉक्टर है। वहीं शादी का दिन आते ही डिओगो रबेलो इटाकेरे ने बाहिया के एक रिसॉर्ट में खुद से शादी कर ली। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए शादी में केवल डिओगो के करीबी शामिल हुए थे।
अपने इस अनोखे फैसले पर डिओगो ने कहा कि, आज का दिन मेरे जीवन का सबसे सुखद दिन है क्योंकि मै इस जीवन में उन सबके साथ हूं जिन्हें मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। बात यहीं खत्म नहीं हुई डिओगो की खुद से शादी करने की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिस पर डिओगो ने सभी लोग का धन्यवाद भी किया।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]