आखिर क्यों नोएडा पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा से मांगी माफी?

आखिर क्यों नोएडा पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा से मांगी माफी?

नोएडाः गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से माफी मांगी है. दरअसल शनिवार को DND पर हुए हंगामे के दौरान एक पुलिसकर्मी ने प्रियंका गांधी का कुर्ता पकड़कर खींचा था और बदसलूकी की थी. प्रियंका उस दौरान राहुल गांधी और अन्‍य कांग्रेस नेताओं के साथ दिल्‍ली से हाथरस जा रही थीं. उसके बाद सोशल मीडिया पर वह तस्वीर वायरल हो रही है. नोएडा पुलिस ने कहा, उस पुलिसमैन के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं जिसने DND फ्लाइओवर पर प्रियंका गांधी से बदसलूकी की थी.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज
इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के शनिवार को हाथरस जाने के दौरान यहां डीएनडी फ्लाईओवर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के कथित तौर पर हंगामा करने को लेकर करीब 500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर धारा 144 का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम के तहत यह मामला शनिवार देर रात थाना सेक्टर-20 में दर्ज किया गया.

“नोएडा पुलिस ने डीएनडी पर एक अनियंत्रित भीड़ को संभालने के दौरान प्रियंका गांधी के साथ हुई घटना पर गहरा अफसोस जताया। हम प्रियंका गांधी से भी माफी मांगते हैं।”

जिला पुलिस ने एक बयान में कहा, “पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) ने घटना का संज्ञान लिया है और एक वरिष्ठ महिला अधिकारी द्वारा जांच का आदेश दिया है। हम नोएडा पुलिस में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के बाद दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

घटना की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए, जिसमें राज्य सरकार और पुलिस की आलोचना की गई।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button