बप्पी लहरी के गोल्ड कलेक्शन का क्या होगा? पढ़े पूरी खबर

वो जब भी पब्लिक में नजर आते थे, तो सोने से लदे दिखते थे। उनके गले और हाथ में सोने की चैन और अंगूठियां हमेशा देखने को मिलती थीं।

15 फरवरी 2022 की वो रात मनहूस थी, जब म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक और दिग्गज सिंगर को हमेशा के लिए खो दिया.वो देश के पहले ऐसे सिंगर थे, जो 80 और 90 के दशक में पॉप सिंगिंग का कल्चर भारत में लाए थे। यही कारण है कि, उन्हें ‘डिस्को डांसर’ के नाम से जाना जाता है। भले ही वो आज इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन ‘डिस्को डांसर’, ‘डांस डांस’ जैसी फिल्मों में अपने गानों के जरिए वो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। वह पिछले कुछ समय से मुंबई में जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती थे। क्योंकि उन्हें ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया बीमारी हो गई थी। बप्पी दा को सोना का काफी शौक था। वो जब भी पब्लिक में नजर आते थे, तो सोने से लदे दिखते थे। उनके गले और हाथ में सोने की चैन और अंगूठियां हमेशा देखने को मिलती थीं। बप्पी दा करीब 40 लाख रुपए से अधिक की कीमत का सोना पहनते थे। अब परिवार इस्तेमाल नहीं करेगा बल्कि इसे म्यूजियम में रखने की तैयारी है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button